TIO नई दिल्ली

उत्तराखंड में लगातार बारिश से अलकनंदा, मंदाकिनी, भागीरथी समेत छह नदियां खतरे के स्तर पर बह रही हैं। हरिद्वार-ऋषिकेश में घाट और मंदिर डूब गए हैं। रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद हैं। राज्य की 132 सड़कें और बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री नेशनल हाईवे बंद किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई। 33 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया। बलिया में एक हफ्ते में 27 घर सरयू नदी में समा चुके हैं।
दिल्ली-NCR में गुरुवार को तेज बारिश हुई। जलभराव के कारण दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर समेत कई सड़कों पर जाम लग गया। द्वारका सेक्टर-25 में तेज बारिश के दौरान एक युवक खुले नाले में गिरकर तेज बहाव में बह गया। 7 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें






असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 97 हुई, 1.68 लाख लोग प्रभावित
असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 97 हो गई है। राज्य के 15 जिलों में 1.68 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि गोलाघाट, शिवसागर और जोरहाट सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं।
दिल्ली में तेज बारिश, सड़कों पर पानी भरा
रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार तेज बारिश के बाद अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से नदी किनारों से दूर रहने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश: नोएडा के कई इलाकों में सुबह बारिश हुई
राजस्थान के जयपुर में गुरुवार रात से बारिश हो रही है
पुडुचेरी में तेज बारिश से दीवार गिरी; एक की मौत
पुडुचेरी में मेट्टुपालयम लॉरी टर्मिनल के पास तेज बारिश के कारण दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। मुख्यमंत्री एन रंगासामी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में देर रात तक बारिश हुई
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में एक घंटे से ज्यादा देर तक तेज बारिश हुई, जिससे कई सड़कें और निचले इलाकों में पानी भर गया। शहर में ट्रैफिक जाम लग गया।
मध्य प्रदेश: 48 जिलों में सूखे जैसे हालात, उज्जैन संभाग में सोयाबीन में इल्ली लगी

मध्य प्रदेश के 55 में से 48 जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। यहां मानसून में अब तक औसत से 46% तक कम बारिश हुई है। ऐसे में न सिर्फ डैम-तालाब खाली हैं बल्कि फसलों पर भी असर पड़ रहा है। जबलपुर में धान के खेतों में दरारें पड़ गई हैं तो उज्जैन संभाग में सोयाबीन की फसल में इल्ली का असर है।
बिहार: 5 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट; अगले 24 घंटे ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज 15 जिलों के लिए बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। बक्सर समेत 5 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।
उत्तर प्रदेश: 33 गांवों के 40 स्कूलों में पानी भरा, 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। 33 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया।
राजस्थान: जयपुर में रातभर पानी बरसा, भरतपुर में 8 इंच बरसात

राजस्थान में तेज बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जयपुर में देर रात शुरू हुआ बारिश को दौर आज सुबह भी जारी है। भरतपुर, धौलपुर, करौली और अलवर में 8 इंच तक बरसात दर्ज की गई।
हिमाचल प्रदेश: कमजोर पड़ा मानसून, 2 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में मानसून धीमा पड़ा है। राज्य के 9 जिलों में बीते एक सप्ताह के दौरान सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं तीन जिलों में नॉर्मल से दोगुणा ज्यादा बादल बरसे है
छत्तीसगढ़: 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, फिर घटेगी एक्टिविटी

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। हालांकि 8 अगस्त के बाद प्रदेश में बारिश की तीव्रता और इसका दायरा धीरे-धीरे कम होने के आसार हैं।
उत्तराखंड: 132 सड़कें बंद, 6 नदियां उफान पर; रुद्रप्रयाग में स्कूलों की छुट्टी

उत्तराखंड के कई जिलों में पिछले दो दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। रुद्रप्रयाग में 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, 10 जिलों की 132 सड़कें बंद हैं। उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से 4-5 होटलों की पहली मंजिल तक पानी भर गया।







