TIO भोपाल

भोपाल स्थित अंकुर हायर सेकेंडरी स्कूल 6 न स्टॉप शिवाजी नगर में बाल अधिकार सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें आज दिनांक 16 नवंबर 2026 को एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 400 स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। इसमें:

* नेत्र परीक्षण (Eye Check-up): कायनात ह्यूमन डेवलपमेंट सोसाइटी के सहयोग से बच्चों की आँखों की जाँच की गई।
* होम्योपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण: शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय के डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
* दंत चिकित्सा: तथास्तु हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की टीम द्वारा बच्चों के दाँतों का परीक्षण किया गया तथा दाँतों की स्वच्छता एवं उचित देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी और परामर्श दिया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान करना तथा उन्हें उचित चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना था।

विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजकों ने सभी चिकित्सकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
स्वास्थ शिविर का आयोजन इंजीनियर रचना सिंह (एंटरप्रेनु/सोशल वर्कर- तारा सोशल वर्क ) के सहयोग से करवाया गया।
विद्यालय की प्राचार्या प्रतीक्षा गुरु ने रचना सिंह मैडम का और सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया ।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER