TIO नई दिल्ली

आरोपी पी.वी. कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर को 8 जुलाई को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। - Dainik Bhaskar
आरोपी पी.वी. कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर को 8 जुलाई को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था।

नीट-यूपी 2026 पेपर लीक की साजिश परीक्षा से कई महीने पहले रची गई थी। CBI ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल 94 पेज की चार्जशीट में यह दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के एक्सपर्ट्स ने पेपर तैयार करने के दौरान ही सवाल याद कर लिए थे। CBI चार्जशीट 28 जुलाई को दाखिल की गई थी, जिसकी जानकारी शुक्रवार को सामने आई।

चार्जशीट के मुताबिक, एक्सपर्ट्स NTA ऑफिस से होटल लौटकर याद किए गए सवाल पर्चियों पर लिखते थे। इसके बाद इन्हें बिचौलियों और कोचिंग नेटवर्क के जरिए छात्रों तक पहुंचाया जाता था। CBI का दावा है कि लीक पेपर टेलीग्राम, वॉट्सएप, PDF और अन्य डिजिटल माध्यमों से भी फैलाए गए।

CBI ने इस मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें NTA के तीन एक्सपर्ट्स भी शामिल हैं। एजेंसी का आरोप है कि तीनों ने पेपर तैयार करने और मॉडरेशन के दौरान अपने पद का दुरुपयोग कर पेपर लीक किए।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER