TIO भोपाल

गुरुदेव श्री शांडिल्य महाराज ने किया भोजन वितरण

एम्स भोपाल परिसर में संचालित करुणेश्वरी सेवा केंद्र के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर करूणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर गुरूदेव श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज ने परिवार सहित विश्रामालय पहुंचकर मरीजों के परिजनों के बीच भोजन वितरण किया।
कार्यक्रम के दौरान सेवा कार्यों को याद करते हुए बताया गया कि करुणाधाम का यह विश्रामालय लगभग 11 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में निर्मित है। यहां मरीजों के परिजनों के लिए रहने एवं दिन में तीन समय भोजन की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है।

उल्लेखनीय है कि अब तक “22 लाख 49 हजार 919” लोग इस सेवा का निःशुल्क लाभ प्राप्त कर चुके हैं। सेवा केंद्र लगातार जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनकर कार्य कर रहा है।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER