TIO बिहार

दिल्ली और रांची में छात्रों के प्रोटेस्ट के बाद अब बिहार की बारी है. पटना में आज से महाआंदोलन की शुरुआत होने वाली है. अभ्यर्थी TRE-4 नोटिफिकेशन से लेकर शिक्षा मंत्री से इस्तीफे तक की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे.
Bihar Student Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के समर्थकों ने प्रोटेस्ट किया. इसके बाद झारखंड के रांची में छात्रों ने अनशन किया. दोनों ही जगह सरकार को छात्रों की बातें माननी पड़ी. ऐसे में दिल्ली और रांची के बाद अब बिहार की बारी है. पटना में अभ्यर्थियों का आंदोलन शुरू होने वाला है. बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष और छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा.
मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन होगा तेज
जानकारी के मुताबिक, छात्र नेताओं ने कहा है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. अभ्यर्थी बीपीएससी टीआरई-4 का नोटिफिकेशन जारी किए जाने, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का इस्तीफा समेत कई मांगों को लेकर महाआंदोलन करेंगे. ऐसे में आज पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का जुटना शुरू हो गया है. अभ्यर्थियों के धरने को ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ नाम दिया गया है.
लालू प्रसाद ने की ये अपील
इस बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद अभ्यर्थियों के साथ आ गए हैं. उन्होंने 19 अगस्त को अभ्यर्थियों से एकजुट होने की अपील की है. लालू प्रसाद ने एक्स पर लिखा, ‘समस्त छात्र-युवा शक्ति पेपरलीक, बदहाल शिक्षा प्रणाली, पक्षपातपूर्ण बहाली प्रक्रिया और बेरोजगारी से त्रस्त है. लूट तंत्र से बनी दंभी सरकार उनकी लोकतांत्रिक मांगों को सुनने की बजाय AK-47 से गोलियां बरसाती है, यह अन्यायपूर्ण है. इस तानाशाही के विरुद्ध सभी 19 अगस्त को पटना में एकजुट हो.’







