TIO प्रयागराज/कौशांबी

यूपी में प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर की जिस अवैध पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को विस्फोट हुआ था, उसके मालिक नौशाद को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया। उसे पैर में गोली लगी है। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। मंगलवार तड़के 4 बजे सैयद सरावां इलाके में मुठभेड़ हुई।

वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले 8 बच्चों समेत 11 लोगों का आज पोस्टमॉर्टम होगा। परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए हैं। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक नौशाद, उसकी पत्नी, बेटे समेत परिवार के 6 लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने पत्नी शबाना को हिरासत में भी लिया है।

रविवार रात साढ़े 7 बजे फैक्ट्री से 400 मीटर दूर बनाए गए गोदाम को बुलडोजर से ढहा दिया था। मामले में थाना प्रभारी विकास सिंह समेत 3 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच और 2 सिपाहियों को सस्पेंड किया है।

फैक्ट्री में विस्फोट किस वजह हुआ, यह अभी तक साफ नहीं है। हालांकि, एक महिला ने बताया था- बिजली का खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद में तेज धमाका हुआ। फैक्ट्री प्रयागराज में मनौरी एयरफोर्स स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर चल रही थी।

पुलिस और पटाखा फैक्ट्री मालिक की सोमवार तड़के मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग के बाद नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस और पटाखा फैक्ट्री मालिक की सोमवार तड़के मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग के बाद नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया।

हादसे की 4 तस्वीरें देखिए-

घायलों को चारपाई पर रखकर ही पिकअप में लादकर स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज (SRN) पहुंचाया गया।
घायलों को चारपाई पर रखकर ही पिकअप में लादकर स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज (SRN) पहुंचाया गया।
हादसे के बाद महिला ने रोते हुए कहा था- बेटी-दामाद, नाती-नातिन घर ढहने से मलबे में दब गए हैं। उन्हें बचा लो।
हादसे के बाद महिला ने रोते हुए कहा था- बेटी-दामाद, नाती-नातिन घर ढहने से मलबे में दब गए हैं। उन्हें बचा लो।
मेडिकल कॉलेज पहुंचे एक युवक ने रोते हुए परिवार को फोन कर घटना की जानकारी दी।
मेडिकल कॉलेज पहुंचे एक युवक ने रोते हुए परिवार को फोन कर घटना की जानकारी दी।
फैक्ट्री से 70 मीटर दूर यह 3 मंजिला मकान है। तस्वीर में जगह-जगह मकान के हिस्से टूटे हुए दिख रहे।
फैक्ट्री से 70 मीटर दूर यह 3 मंजिला मकान है। तस्वीर में जगह-जगह मकान के हिस्से टूटे हुए दिख रहे।

ग्राफिक्स से समझिए कहां हुआ था विस्फोट…

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का एक वीडियो सामने आया

10 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, 10 बुलडोजर से मलबा हटाया

10 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। पुलिस, एयरफोर्स, NDRF और SDRF के 200 जवान रेस्क्यू में जुटे रहे। 10 बुलडोजरों से मलबा हटाया गया। सुबह साढ़े 11 बजे हादसा हुआ था। आधे घंटे बाद टीमें मौके पर पहुंच गई थीं और रात 11 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला

पुलिस की फैक्ट्री मालिक से मुठभेड़, पैर में गोली मारकर पकड़ा

सीओ शिवांक सिंह ने बताया-

QuoteImage

पुलिस ने नौशाद की घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस पता लगा रही है कि पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद नौशाद कहां-कहां छिपा रहा और किन लोगों ने भागने में उसकी मदद की।

QuoteImage

पीड़ित गया प्रसाद ने फैक्ट्री मालिक और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया

  • मीरपुर गांव निवासी गया प्रसाद साहू ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनके मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 11 बजे पड़ोस के घर में जोरदार धमाका हुआ। वहां अवैध रूप से पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था।
  • विस्फोट में आसपास के 5-6 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए। हादसे में मेरे बच्चे जाह्नवी, आदित्य, रवि और अमित की मौत हो गई, जबकि पत्नी अनीता साहू गंभीर रूप से घायल हुई। इसके अलावा विक्रम सरोज और उसकी पत्नी अंजू के घर में भी जनहानि हुई।
  • हादसे के लिए नौशाद, शकील, शबाना, साइना, कहकशा, आदिल और उनके अन्य पारिवारिक सदस्य जिम्मेदार हैं। इन पर कार्रवाई की जाए।
  • पुलिस ने फैक्ट्री मालिक नौशाद, उसके बेटे आदिल, पत्नी कहकसा बानो, भाई शकील, भाभी शबाना और भतीजी साइना पर केस दर्ज किया गया है।

फैक्ट्री मालिक के घर की 2 महिलाएं हिरासत में, थाना प्रभारी समेत 3 लाइन हाजिर, 2 सिपाही सस्पेंड

  • कौशांबी के पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी शकील की पत्नी शबाना और बेटी साइना को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
  • लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी पिपरी विकास सिंह, चौकी प्रभारी चायल अमित द्विवेदी और पूर्व चौकी प्रभारी चायल मनीष पाल को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं दो बीट सिपाही जितेंद्र कुमार और कृष्ण कुमार को निलंबित कर दिया गया है

मंत्री कृष्णा पासवान बोलीं- फैक्ट्री का लाइसेंस नहीं था

जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने मौके पर पहुंचकर अफसरों से घटना की जानकारी ली।
जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने मौके पर पहुंचकर अफसरों से घटना की जानकारी ली।

प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने कहा, पटाखा फैक्ट्री 2 साल से चल रही थी। लाइसेंस भी रद्द हो चुका था। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी तरह का समझौता नहीं होगा।

शुरुआती जांच में लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी पिपरी विकास सिंह, चौकी प्रभारी चायल अमित द्विवेदी और पूर्व चौकी प्रभारी चायल मनीष पाल को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं दो बीट सिपाही जितेंद्र कुमार और कृष्ण कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

पीएम मोदी और सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया, मुआवजे का ऐलान

पीएम मोदी और सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया। प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। सीएम योगी ने भी कहा कि घायलों को 50-50 हजार और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख दिए जाएंगे।

फैक्ट्री में धमाके के बाद DM ने गोदाम पर बुलडोजर चलवाया

डीएम अमित पाल शर्मा ने बताया- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। हादसे के 8 घंटे बाद रात करीब साढ़े 7 बजे फैक्ट्री से 400 मीटर दूर बनाए गए गोदाम को बुलडोजर से ढहा दिया गया। प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान भी मौके पर पहुंची थीं।

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट की दिल दहला देने वाली तस्वीरें देखिए-

ग्रामीणों ने झुलसे लोगों को चारपाई पर लादकर सड़क तक पहुंचाया, फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
ग्रामीणों ने झुलसे लोगों को चारपाई पर लादकर सड़क तक पहुंचाया, फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
हादसे में एक बच्चा बुरी तरह झुलस गया।
हादसे में एक बच्चा बुरी तरह झुलस गया।
घायलों को चारपाई पर रखकर ही पिकअप में लादकर स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज (SRN) पहुंचाया गया।
घायलों को चारपाई पर रखकर ही पिकअप में लादकर स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज (SRN) पहुंचाया गया।
हादसे के बाद धुएं का गुबार 2 किमी दूर से दिखाई दिया।
हादसे के बाद धुएं का गुबार 2 किमी दूर से दिखाई दिया।
हादसे में जिंदा बची लड़की ने कहा कि घर में मैं, मेरा छोटा भाई और मम्मी थीं। सिर्फ मैं ही बाहर निकल पाई। बाकी सभी दब गए।
हादसे में जिंदा बची लड़की ने कहा कि घर में मैं, मेरा छोटा भाई और मम्मी थीं। सिर्फ मैं ही बाहर निकल पाई। बाकी सभी दब गए।
फैक्ट्री से 70 मीटर दूर यह 3 मंजिला मकान है। तस्वीर में जगह-जगह मकान के हिस्से टूटे हुए दिख रहे।
फैक्ट्री से 70 मीटर दूर यह 3 मंजिला मकान है। तस्वीर में जगह-जगह मकान के हिस्से टूटे हुए दिख रहे।

धमाके में रेल कर्मी के परिवार में सिर्फ बड़ी बेटी जिंदा बची

हादसे में गया प्रसाद के 4 बच्चे जाह्नवी, आदित्य, अमित और रवि की भी मौत हुई है। गया प्रसाद की पत्नी अनीता (42) घायल हैं। उन्होंने मामले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ FIR लिखाई है। कहा- हादसे में मेरा पूरा कुनबा समाप्त हो गया।

इसी तरह, रेलकर्मी विक्रम खाना खाने घर आए थे। घटना में विक्रम, पत्नी अंजू, बेटा अंश व शिवांश की जान चली गई। सबसे बड़ी बेटी संजना किराना की दुकान में कुछ सामान लेने गई थी। इसलिए वह बच गई।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER