TIO भोपाल

सम्मानित निवासीगण,
अपने आवासीय क्षेत्र के संरक्षण हेतु 9 अगस्त का टॉर्च लाइट मार्च हम भोपाल के सभी रहवासियों को अपनी भावना प्रकट करने का अवसर है | समस्या हमारी है ,हमें ही अपनी आवाज उठानी होगी | इसके लिए हम किसी और की प्रतीक्षा नहीं कर सकते हैं | यदि हम अब भी नहीं जागे तो हमें और हमारी अगली पीढ़ी को घुट घुट कर जीना होगा |अगली पीढ़ी जब हमसे पूछेगी की आपने यह सब होने क्यों दिया ? तब हम निरुत्तर होंगे, अपने आप से शर्मिंदा होंगे |

यदि हम अपने परिवार को प्यार करते हैं और अपनी अगली पीढ़ी के सामने शर्मिंदा नहीं होना चाहते हैं तो फिर उठें अपने सभी परिवार जनों,पड़ोसियों एवं मित्रों के साथ अपने घरों और आस पास के अवैध भूपयोग तथा अवैध निर्माणों से होने वाली पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए :
9 अगस्त को शाम 7.00 बजे

महावीर द्वार (7 नम्बर बस स्टॉप) पर टॉर्च लाइट मार्च में टॉर्च 🔦 के साथ पहुचें और अपनी जागरूकता का प्रदर्शन करें |
समस्त रहवासी अरेरा कॉलोनी,
शाहपुरा क्षेत्र,गौतम नगर,रचनानगर.

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER