TIO भोपाल

भारत में त्योहार सिर्फ खाने-पीने और मौज-मस्ती का नाम नहीं हैं, बल्कि यह एक-दूसरे के प्रति प्यार, समर्पण और त्याग को भी दर्शाते हैं। ऐसा ही एक त्योहार है रक्षाबंधन जो भाई-बहन के असीम प्यार का प्रतीक है। भाई-बहन साल भर इस त्योहार का इंतजार करते हैं। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र या राखी बांधती हैं। सामान्य लोगों में तो ठीक है पर सेलिब्रिटी किस तरह से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाते है उसकी हमने पड़ताल की है। जितनी चाहत से आम आदमी यह त्यौहार मनाता है उसी तरह देश के सेलिब्रिटी और शहाी परिवार भी पंरपंरागत तरीके से यह त्यौहार मनाते है।
मिलिए राजनीति के दिग्गज भाई-बहन से
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हम आपको मिलवाते हैं देश के दिग्गज भाई-बहनों से, जिन्होंने सत्ता की दहलीज में भले ही अलग पहचान बनायी हो लेकिन आत्मिक रिश्तों में भी ये किसी से कम नहीं है। कहीं ये रिश्ता खून का है और कहीं दिल का। राहुल गांधी-प्रियंका गांधी बात भाई-बहनों की हो और कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जिक्र ना हो, भला ये कैसे हो सकता है। अपने बड़े भाई राहुल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाली प्रियंका गांधी हर मोर्चे और हर मुद्दे पर अपने भाई के लिए ढाल बनकर खड़ी रहती हैं। भाई का प्यार बहन के लिए कई बार अलग ही तरह से महसूस होता है कि कोई भाई किस तरह से अपनी बहन से प्यार करता है। इसीलिए कहा जाता है कि यह अटूट बन्धन है।
अभिषेक बच्चन को चाहिए था एक छोटा भाई
रक्षाबंधन का त्योहार है इस मौके अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा ने अपने भाई अभिषेक बच्चन को लेकर कई दिलचस्प बाते बतायी रक्षाबंधन के मौके पर श्वेता ने खुलासा किया है कि कैसे दोनों आपस में झगड़ते थे और अभिषेक बचपन में कौन सी चीज दिल से मांगा करते थे. श्वेता के अनुसार अभिषेक दोनों में ज्यादा शरारती थे और श्वेता को खूब तंग किया करते थे। हालांकि श्वेता नंदा ने बताया: इस मामले में अभिषेक आज भी नहीं सुधरे हैं और फैमिली के व्हाट्स ग्रुप में वे श्वेता की तस्वीरों के साथ छेडख़ानी कर उन्हें खूब चिढ़ाते हैं। श्वेता ने बताया है कि छोटे होते हुए अभिषेक की यह तमन्ना थी कि उनका एक छोटा भाई जरुर हो। जब भी उनका कोई पलक टूटता था तो वे आंखें मूंदकर के उसे फूंक से उड़ाकर यही विश किया करते थे कि उनका एक छोटा भाई इस दुनियां में आ जाये। श्वेता ने बताया है यूं तो वे अपने भाई से दो साल बड़ी हैं और अभिषेक की तुलना में रिजर्व नजर की हैं। इस कारण वे अभिषेक से ज्यादा झगड़ा नहीं कर पाती थीं जिसके चलते अभिषेक ने उनके साथ ऐसे बिहेव किया जैसे वो उनकी छोटी बहन हों। श्वेता ने इस बात का भी खुलासा किया कि अभिषेक ने चुपके से एक बार कार चलाई थी। हम थोड़ा जोखिम में पड़ गये थे। श्वेता ने अभिषेक की इस हरकत को उन्होंने हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया। इसके बाद से जब भी अभिषेक उनको तंग करते तो वह कार चलाने वाली बात मम्मी पापा को बताने की धमकी देकर उन्हें वहीं चुप करा देती थी। ऐेसे ही कई और किस्से श्वेता ने हमसे सांझा किए थे।
प्यार के साथ मनाते है …
रक्षा बंधन का त्योहार की धूम बॉलीवुड में भी नजर आती है। सेलेब्रिटी अपने भाई और बहनों के साथ यह पर्व पूरे जोश के साथ मनाते हैं। पारम्परिक लिबासों में सज-धजकर बहनें भाइयों को राखी बांधती हैं तो भाई उन्हें तोहफे देते हैं। वरुण धवन ने दो तस्वीरें पोस्ट कीं। एक में वो अपनी कलाई में बंधी राखी दिखा रहे हैं। दूसरी में अपनी बहनों के साथ हैं। इसके साथ लिखा-भाई लोग और बहन लोग खुश रहो।
परिवार उत्साह के साथ मनाता है रक्षाबंधन
रिद्धिमा कपूर ने रणबीर कपूर के अलावा अपने दूसरे भाईयों को भी रक्षाबंधन पर याद किया है। पर उन्होंने रणवीर की इतनी शरारतों के बारें में बताया जिससे पता चलता है कि भाई-बहन का प्यार किस तरह का होता है रिद्धिमा के पास अपने भाई रणवीर की शिकायतों का एक बड़ा पिटारा है पर उन शिकायतों के साथ जो प्यार नजर आता है वो कुछ अलग ही महसूस होता है। रणवीर का भी अपनी बहन से अनंत प्यार है। रणवीर ने बताया कि बहन को जो परेशान करने में जो मजा आता है वो किसी ओर को परेशान करने में मजा नहीं आता इस मस्ती के पीछे मेरा प्यार छुपा रहता है।
अनन्या पांडेय ने पिछले रक्षाबंधन को याद करते हुए कहा मैंने अपने कजिन अहान पांडेय के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया था। इस बार भी यह त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाएंगे। अनन्या ने बताया मेरी जिंदगी की रोशनी को हैप्पी रक्षा बंधन। तुम जो हो जैसे हो, मेरी हर लड़ाई, हर खुशी, मेरे पहले और आखिरी दोस्त, तुम्ही हो ये अनंत प्यार अहान के लिए। हालांकि आज के जमाने में रिश्ते पीछे छूट गए है काम आगे आ गया है पर अनन्या का मानना है कि मेरे लिए रिश्ते ज्यादा अहमियत रखते है।
सोनम कपूर और बहन रिया कपूर अपने भाई हर्षवर्धन
राखी से पहले बहुत परेशान करती है। तरह-तरह की चीजों की मांग करती है। जिससे भाई कई बार असमंजस की स्थिति में आ जाता है। वैसे तो सभी सक्षम है हर मांग पूरी करने के लिए पर भाई बहन का रिश्ता होता ही मस्ती के लिए है। जिसे सोनम ज्यादा मजे उड़ाती है और तरह-तरह से भाई को परेशान करती है पर प्यार भी बेहिसाब करती है ऐसा सोनम कपूर ने एक मुलाकात में बताया था।






