TIO भोपाल

राजा भोज एयरपोर्ट पर लगातार 18 सालों से यूनियन में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य ,अध्यक्ष,सचिव,विभिन्न पदों पर रह चुके और कार्यरत कर्मचारियों की सेवा करने वाले यूनियन नेता ने आज यूनियन की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया,उन्होंने कहा की संगठन में अयोग्य व्यक्ति बड़े पद पर बैठे है,और सदस्यों के स्थानीय स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक कोई भी कार्य ढंग से नहीं हो रहे है,इनके कारण सदस्य अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है और दूसरी और स्थानीय स्तर पर इन नेताओं का लगातार अनावश्यक हस्तक्षेप के कारण संगठन कमजोर हो गया हैं और प्रबंधन में कर्मचारी हित को लेकर डर का माहौल नहीं है और यह बस किसी के प्रभाव से पद पर बैठे है.
सिद्धार्थ यादव ने बताया कि वह कर्मचारियों की उचित सेवा नहीं कर पा रहे है,लेकिन जल्द ही किसी मजबूत यूनियन का हाथ थाम कर कर्मचारियों की उचित सेवाएं प्रदान करेंगे.
आपका आभारी सिद्धार्थ यादव

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER