TIO भोपाल/पटना/लखनऊ/जयपुर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चार दिनों से बारिश हो रही है। पिछले तीन दिन में 205 मिमी पानी गिरा। शहर के कई इलाकों में 5 फीट तक पानी भर गया। घरों-हॉस्टल में पानी भर गया। बुधवार को करीब 2000 छात्र हॉस्टल छोड़कर चले गए। आज भी 9 जिलों में रेड अलर्ट है।

वाराणसी में घाटों के किनारे 100 से ज्यादा मंदिरों में गंगा का पानी घुस गया है। हरिश्चंद्र घाट पर गलियों और सीढ़ियों में, जबकि मणिकर्णिका घाट में छत पर अंतिम संस्कार हो रहा है।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सतना में भारी बारिश से चित्रकूट की गुप्तगोदावरी में जलस्तर बढ़ गया। डिंडौरी में नदी-नाले उफान पर हैं और 12 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूट गया। पन्ना के कई गांवों में भी पानी भर गया।

वहीं, उत्तराखंड में बारिश से जुड़ी घटनाओं में बुधवार को 4 लोगों की मौत हुई। इनमें 2 साल का बच्चा और दिल्ली की 25 साल की महिला भी शामिल हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश में बारिश-लैंडस्लाइड के कारण 88 सड़कें बंद हैं।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

उत्तरप्रदेश के गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ का पानी 5 गांवों में पहुंच गया है।

काशी में मणिकर्णिका घाट पर छत पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

प्रयागराज में हॉस्टलों में पानी भरने से छात्रों के बिस्तर और सामान डूब गए।

प्रयागराज के हॉस्टलों में पानी भरने के बाद स्टूडेंट्स हॉस्टल छोड़कर चले गए।

नेपाल से छोड़े जा रहे पानी के चलते बिहार में गंडक नदी उफान पर है। नदी के कटाव से बगहा में एक स्कूल नदी में समा गया।

असम के गुवाहाटी में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई।

असम के जोनाई 28 जून को नदी की बाढ़ में पुल टूट गया था। इसके चलते अब बच्चों को नावों से नदी पार कर स्कूल जाना पड़ रहा है।

लगातार बारिश से झारखंड के कई इलाके तरबतर हो गए हैं। बुधवार को हजारीबाग के कई इलाकों में पानी भर गया।

यूपी के सोनभद्र जिले में कनहर डैम का जलस्तर बुधवार को 263.1 मीटर तक पहुंच गया। इसके चलते डैम के 14 गेट खोल दिए गए।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER