TIO भोपाल

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने विगत 30 वर्षों से लंबित नर्मदा जल विवाद के अब हुए समझौते को मध्य प्रदेश के अन्याय पूर्ण कार्रवाई बताते हुए इसके जिम्मेदार मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉक्टर मोहन यादव से इस्तीफ़ा देने की मांग की है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मध्य प्रदेश राज्य सचिव कॉमरेड शैलेन्द्र शैली ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि ” सरदार सरोवर परियोजना के तहत निर्मित बांध में मध्य प्रदेश की 55 प्रतिशत ज़मीन डूबी है। इसके लिए मध्य प्रदेश ने गुजरात से 7669 करोड़ रुपए के मुआवज़े का दावा किया था, लेकिन अब मुआवजा तो मिलना रहा दूर ,उल्टे मध्य प्रदेश को गुजरात को 550 करोड़ रुपए का भुगतान करना होगा।मध्य प्रदेश की आर्थिक स्थिति बेहद चिंताजनक है।मध्य प्रदेश सरकार को बार बार कर्ज़ लेना पड़ता है।उसके बावजूद मध्य प्रदेश को 550 करोड़ रुपए का भुगतान करने का समझौता होना मध्य प्रदेश के साथ अन्याय है।जाहिर है कि मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भाजपा की गुजरात लॉबी के दबाव में आकर इस तरह समझौता करके मध्य प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया है।इसके जिम्मेदार मुख्य मंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए ।इस मुद्दे को लेकर भाकपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और आगामी अगस्त माह में पद यात्राओं के देश व्यापी अभियान के तहत इस मुद्दे को उठाया जायेगा ।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मध्य प्रदेश के साथ यह अन्याय पूर्ण कार्रवाई रोकने की माँग की है। “

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER