TIO नई दिल्ली

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में जनसभा को संबोधित किया। - Dainik Bhaskar

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में जनसभा को संबोधित किया।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रविवार को शाह के विक्टिम कार्ड वाले आरोपों का जवाब दिया। ममता ने पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, वे (अमित शाह) कहते हैं कि मैं पट्टी बांधकर घूमती हूं, मैंने मौत से लड़ाई लड़ी है। उन्हें डॉक्टर की रिपोर्ट देखनी चाहिए। मुझ पर हमला हुआ था और मैं प्लास्टर में व्हीलचेयर पर घूमती थी।

दरअसल एक दिन पहले शाह ने कहा था कि चुनाव आते ही ममता कभी पैर तुड़वा लेती हैं तो कभी सिर पर पट्टी बंधवाती हैं। उनकी विक्टिम कार्ड वाली पॉलिटिक्स नहीं चलेगी।

उधर पीएम नरेंद्र मोदी आज से केरल में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। पीएम दोपहर करीब 2.30 बजे पलक्कड़ के फोर्ट मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम को 4:45 बजे त्रिशूर में रोड शो निकालेंगे।

कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी पर आरोप वाली चार्जशीट लॉन्च की।
कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी पर आरोप वाली चार्जशीट लॉन्च की।

5 राज्यों के चुनाव से जुड़े अपडेट्स

  • पश्चिम बंगाल के बीरभूम के लाभपुर में शनिवार को टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की चुनावी रैली खत्म होने के मंच के एक हिस्से में आग लग गई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
  • पीएम मोदी 30 मार्च को असम और पुडुचेरी के एनडीए कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद करेंगे। यह बातचीत ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद’ अभियान के तहत होगी।
  • टीवीके चीफ विजय 30 मार्च से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। चेन्नई के पेरंबूर में उनका कार्यक्रम होगा, जिसमें भीड़ की जगह केवल 100 लोगों को ही बुलाया जाएगा।
  • तमिलनाडु: DMK ने कांग्रेस को 28 सीटें दी हैं, DMDK को 10 व वीसीके को 8 सीटें मिली हैं। माकपा-भाकपा को 5-5 सीटें मिली हैं।
Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER