TIO नई दिल्ली
विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही को 28 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया है। सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी। बहस के लिए 16 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।
जपा सांसद बोले- संसद में जो हुआ, वो बेहद चिंताजनक
भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा, आज संसद में जो हुआ, वह बेहद चिंताजनक है। स्पीकर ने खुद विपक्ष से प्रश्नकाल में व्यवधान न डालने और सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। उनसे सदन सुचारू रूप से चलाने की बात की।
गौरव गोगोई बोले- संसद की कार्यवाही चल रही, पीएम देश से बाहर
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, पूरा देश चुनाव आयोग की निष्पक्षता और उसके वोट देने के अधिकार को लेकर चिंतित है। ऐसे समय में, प्रधानमंत्री देश से बाहर हैं। जब संसद की कार्यवाही चल रही है और हम चर्चा चाहते हैं, तब वह विदेश यात्रा पर हैं। यह इस मामले के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।
ओम बिरला ने सर्वदलीय बैठक पूरी की, विपक्ष के नेता भी शामिल हुए
सपा सांसद बोले- सरकार लोकतंत्र की हत्या बंद करे
SIR के खिलाफ विपक्ष के विरोध पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, हम गांधीवादी दर्शन के अनुयायी हैं। इसलिए हम शांतिपूर्ण तरीके से सरकार से लोकतंत्र की हत्या बंद करने का आग्रह करते हैं।







