TIO भोपाल
पीपुल्स कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर (संबद्ध पीपुल्स यूनिवर्सिटी) भोपाल के बायोकेमिस्ट्री विभाग द्वारा ए. एम.यू . समिति चैप्टर के सहयोग से गुरुवार दिनांक 10 सितंबर 2026 को एक दिवसीय न्यूट्रिबायोकॉन 2026, सीएमई एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया.
सी एम ई एवं कार्यशाला का विषय “क्लिनिकल न्यूट्रिशन थ्रू द लेंस ऑफ बायोकेमिस्ट्री: ब्रिजिंग लैब एंड बेडसाइड” पर केंद्रित था.
आयोजन सचिव डॉ पृथा दत्ता और डॉ शीतल राठौर ने बताया कि न्यूट्रिबायोकॉन 2026, कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों एवं चिकित्सा शिक्षकों को पोषण विज्ञान, मातृ एवं शिशु पोषण, मेटाबॉलिक हेल्थ तथा विभिन्न रोगों जैसे कैंसर और श्वसन सम्बन्धित रोगों में पोषण की भूमिका से संबंधित नवीनतम वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना था साथ ही साथ जेरिएटिक अवस्था में पोषण की महत्त्वता समझाई गई
उपस्थित विशेषज्ञ वक्ताओं में जी एस मेडिकल कॉलेज हापुड़ उत्तर प्रदेश के डॉ कृष्णानंद पी एस, डॉ सुरभि नंदा (फीटल मेडिसिन , सेंट थॉमस हॉस्पिटल, एनएचएस ट्रस्ट लंदन, यूके), डॉ प्रतीप जाना (सहायक प्राध्यापक बायोकेमिस्ट्री, अमृता इंस्टीट्यूड ऑफ मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद), प्रो. डॉ श्वेता आनंद (शिशु रोग विशेषज्ञ, एल एन मेडिकल भोपाल), डॉ ऋचा निगम (सह प्राध्यापक कम्यूनिटी मेडिसिन अटल बिहारी वाचपेयी मेडिकल कॉलेज विदिशा), डॉ अंकित जैन (सहायक प्राध्यापक ओंकोसर्जरी एम्स भोपाल), डॉ विकास मिश्रा (सह प्राध्यापक रेस्पिरेटरी मेडिसिन गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल), डॉ अभिषेक जैन (सब रीजनल टीम लीडर WHO), डॉ. श्रद्धा सिंह (सह प्राध्यापक बायोकेमिस्ट्री पीपुल्स कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर, भोपाल), प्रो. डॉ. आशीष शर्मा (विभागाध्यक्ष बायोकेमिस्ट्री, गीतांजलि मेडीकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल उदयपुर, राजस्थान ) (AMU प्रेसिडेंट) उपस्थित रहे, और इस विषय पर उन्होंने हर क्षेत्र जैसे वृद्ध अवस्था, गर्भावस्था, शिशु अवस्था, कैंसर, तपेदिक और श्वास की बीमारी में उत्तम पोषण की उपयोगिता के बारे में ज्ञान वर्धक जानकारियां दी साथ ही साथ ही, शासन और WHO की पोषण कार्यक्रमों से भी अवगत कराया.
इसी के साथ एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें डॉ. अमिता सिंह, मुख्य नैदानिक पोषण विशेषज्ञ, नेशनल हॉस्पिटल, भोपाल द्वारा “विभिन्न रोग स्थितियों के लिए भोजन योजना” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।
वहीं डॉ. अजमत कमाल अंसारी, सहायक प्रोफेसर, बायोकेमिस्ट्री, उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई, इटावा, उत्तर प्रदेश द्वारा “सोशल मीडिया पर पोषण संबंधी भ्रांतियों का खंडन” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पीसीएमएस एंड आर सी भोपाल के अलावा अन्य मेडिकल कॉलेज के बायोकेमिस्ट्री एवं अन्य विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर्स और स्नातकोत्तर छात्रों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की. प्रतिभागियों के लिए
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण हैंड्स ऑन ट्रेनिंग, सजीव उपकरण प्रदर्शन और पोस्टर प्रदर्शन रहा.
इस आयोजन का संचालन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ आशीष जैन के मार्गदर्शन में हुआ और समापन डॉ अर्चना शर्मा पांडेय के धन्यवाद उद्भोषण से हुआ.
इस सीएमई के चीफ पेटर्न श्री रोहित पंडित मैनेजिंग डायरेक्टर पीपुल्स ग्रुप, वाइस चेंसलर प्रोफेसर डॉ हरीश राव (पीपुल्स यूनिवर्सिटी), प्रोफेसर डॉ नीरज बेदी (डीन पीपुल्स मेडिकल कॉलेज) और प्रोफेसर डॉ सादत कुरैशी (सुपरिंटेंड पीपुल्स हॉस्पिटल) भोपाल का डॉ आशीष जैन और समस्त आयोजक टीम ने आभार व्यक्त किया.







