TIO भोपाल

केन्द्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की जन विरोधी , फासीवादी नीतियों के खिलाफ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा ” बदलाव जरूरी है ” के आव्हान के तहत आगामी महीनों में विभिन्न आन्दोलन किए जायेंगे ।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मध्य प्रदेश राज्य सचिव कॉमरेड शैलेन्द्र शैली ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि ” भाकपा की विगत दिनों भोपाल में आयोजित राज्य परिषद की बैठक में तत्संबंधी निर्णय लिए गए।मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जनता पर अनावश्यक रूप से सामान नागरिक संहिता थोपने के खिलाफ विधान सभा सत्र के दौरान 21 जुलाई को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा सभी जिलों में जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्य मंत्री के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा।इस ज्ञापन के माध्यम से समान नागरिक संहिता को लागू नहीं करने की मांग की जाएगी।जनता की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आगामी 6 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक देश व्यापी आव्हान के तहत मध्य प्रदेश में पद यात्राएं निकली जाएंगी ।भाकपा द्वारा आगामी 1 सितम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में ” बदलाव जरूरी है ” के आव्हान को लेकर लाखों लोगों की विशाल आमसभा आयोजित होगी।भाकपा को वैचारिक और सांगठनिक स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए आगामी सितम्बर माह से पार्टी क्लास आयोजित की जाएंगी ।भाकपा द्वारा इस वर्ष कॉमरेड महेन्द्र वाजपेई जन्म शताब्दी समारोह और ज्योति बा फुले द्वि शताब्दी समारोह के आयोजन भी किए जाएंगे । “

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER