TIO गांधीनगर/कोलकाता

गुजरात की विसावदर और कडी सीट पर काउंटिंग जारी है। - Dainik Bhaskar
गुजरात की विसावदर और कडी सीट पर काउंटिंग जारी है।

चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आज आने हैं। सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। पहले एक घंटे बैलट वोट की गिनती हुई। इसके बाद सुबह 9 बजे से EVM की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 10 बजे की मतगणना में गुजरात की कडी और विसावदर सीट पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है।

उधर पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर आप उम्मीदवार आगे है। इसके अलावा, केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट, पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर TMC आगे चल रही है है। पांचों सीटों पर 19 जून को वोटिंग हुई थी।

टेबल से समझें, कौन किस सीट पर आगे

सीट और राज्य आगे पहले किसके पास थी
लुधियाना वेस्ट (पंजाब) AAP AAP
कडी (गुजरात) BJP BJP
विसावदर (गुजरात) BJP AAP
नीलांबुर (केरल) कांग्रेस LDF
कालीगंज (पश्चिम बंगाल) TMC TMC

केजरीवाल का राज्यसभा जाना संभव

पंजाब की लुधियाना वेस्ट आम आदमी पार्टी (AAP) के पास थी। लुधियाना वेस्ट से AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को कैंडिडेट बनाया है। अरोड़ा विधायक बनते हैं तो उन्हें राज्यसभा सीट छोड़नी होगी, जिससे यह सीट खाली हो जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि AAP अरविंद केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेज सकती है।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER