TIO वॉशिंगटन

ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल के खिलाफ एलन मस्क लगातार मुखर हैं और बिल का विरोध कर रहे हैं। अब लग रहा है कि ट्रंप के सब्र का भी बांध टूट गया है और अब उन्होंने भी मस्क को धमकी दे डाली है। ट्रंप ने मस्क की कंपनियों को दी जाने वाली सब्सिडी बंद करने की धमकी दी है और कहा है कि मस्क अपनी दुकान बंद करें और दक्षिण अफ्रीका वापस लौट जाएं।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘एलन मस्क को राष्ट्रपति पद के लिए मेरा समर्थन करने से पहले ही पता था कि मैं ईवी जनादेश के खिलाफ हूं। ये बकवास है और मैंने हमेशा अपने अभियान में इसका जिक्र किया। इलेक्ट्रिक कारें ठीक हैं, लेकिन हर किसी पर उन्हें थोपा नहीं जा सकता। एलन मस्क को इतिहास में किसी भी व्यक्ति से ज्यादा सब्सिडी मिल सकती है और सब्सिडी के बिना एलन मस्क को शायद अपनी दुकान बंद करके दक्षिण अफ्रीका वापस लौटना होगा। कोई और रॉकेट लॉन्च, सैटेलाइट या इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन नहीं होगा और हमारे देश का बहुत सारा पैसा बचेगा। सरकारी दक्षता विभाग को इस बारे में गहराई से विचार करना चाहिए। बहुत सारा पैसा बचाया जाना चाहिए।’
Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER