TIO मुंबई

रेल का सफर आज से महंगा हो गया है। नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। रेलवे के सामने बढ़ते खर्चे और मेंटेनेंस की लागत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

इससे क्या होगा: रेलवे ने नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में प्रति किमी 1 पैसे की बढ़ोतरी की है। वहीं, एसी क्लास (जैसे AC 2-tier, AC 3-tier) के लिए प्रति किमी 2 पैसे की बढ़ोतरी होगी।

यानी अगर आप 500 किमी यात्रा कर रहे हैं, तो नॉन-एसी में 5 रुपए और एसी में 10 रुपए ज्यादा देने पड़ सकते हैं। वहीं 1000 किमी के सफर पर AC में 20 रुपए और नॉन AC में 10 रुपए ज्यादा देने होंगे।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER