TIO नई दिल्ली

देशभर में आज ईद मनाई जा रही है। मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ने के लिए लोग इकट्‌ठे हो रहे हैं। ईद-उल-फित्र के मौके पर राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह शरीफ में सुबह 5 बजे दरगाह का ‘जन्नती दरवाजा’ खोला गया।

इधर, मध्य प्रदेश के भोपाल में शिया समुदाय ने फतेहगढ़ इमामबाड़ा में काली ईद मनाई। नमाज के बाद अमेरिका और इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगे। लोग काली पट्टी बांधकर पहुंचे। इमामबाड़ा में अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तकरीर में मौलाना राजी उल हसन ने जुल्म के खिलाफ खड़े होने की बात कही।

राजस्थान के जयपुर, सीकर, अजमेर सहित कई जिलों में काली पट्‌टी बांधकर नमाज अदा की गई। मस्जिदों पर काले झंडे लगाए गए थे। शिया समुदाय ने इजराइल और अमेरिका के विरोध में आज नए कपड़े भी नहीं पहने। घरों में बनने वाले परंपरिक भोजन खीर, सेवइयां भी नहीं बनाई गईं।

भोपाल के ईदगाह में शनिवार को ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।
भोपाल के ईदगाह में शनिवार को ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।
मेरठ में मस्जिद के बाहर ज्यादा भीड़ होने से सुरक्षाबलों ने रोका। इस दौरान धक्कामुक्की हुई।
मेरठ में मस्जिद के बाहर ज्यादा भीड़ होने से सुरक्षाबलों ने रोका। इस दौरान धक्कामुक्की हुई।
जयपुर में लोगों ने ईद के मौके पर शनिवार सुबह नमाज अदा की।
जयपुर में लोगों ने ईद के मौके पर शनिवार सुबह नमाज अदा की।

कश्मीर में ईद मनी, लेकिन जामा मस्जिद में नमाज की इजाजत नहीं

कश्मीर में शनिवार को ईद-उल-फित्र पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है। डल झील के किनारे स्थित हजरतबल दरगाह पर श्रद्धालुओं की सबसे बड़ी भीड़ जमा हुई। हजरतबल में 50,000 श्रद्धालुओं ने नमाज अदा की। हालांकि, अधिकारियों ने पुराने श्रीनगर शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में ईद की नमाज की इजाजत नहीं दी। यह लगातार सातवां साल है कि जामा मस्जिद में नमाज नहीं हुई। शहर के नौहट्टा इलाके में जामा मस्जिद पर सुरक्षा बलों की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई थी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोग इन जगहों पर नमाज के लिए जमा न हों।

बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद वाली साइट पर नमाज

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बन रही ‘बाबरी मस्जिद’ की साइट पर नमाज की गई। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने भी ईद की शुभकामानाएं दीं

पीएम मोदी ने ईद-उल-फित्र की हार्दिक शुभकामनाएं दीं

ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन आपसी भाईचारे और दया भाव को और मजबूत करे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें।

मध्य प्रदेश: भोपाल में शिया समुदाय ने काली ईद मनाई

पश्चिम बंगाल: भतीजे के साथ ईद के जश्न में शामिल हुईं CM ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी कलकत्ता खिलाफत समिति के ईद-उल-फित्र समारोह में शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश: संभल में सांसद बर्क ईद की नमाज में शामिल हुए

समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क ईद-उल-फित्र की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह पहुंचे।

गुलाम नबी आजाद बोले- दुआ है वेस्ट एशिया में खून-खराबा खत्म हो

ईद-उल-फितर के मौके पर पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के चेयरमैन गुलाम नबी आजाद ने कहा, “ईद के मौके पर हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि जंग और खून-खराबा, खासकर पश्चिम एशिया में जहां करीब 1 करोड़ भारतीय काम करते हैं जिससे देश को फायदा होता है खत्म हो और वहां अमन-चैन कायम हो।”

पश्चिम बंगाल: बारिश के बीच कोलकाता में हुई ईद की नमाज

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ईद-उल-फित्र के मौके पर नमाज अदा करने के लिए कोलकाता के रेड रोड पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। यहां पिछले 2 दिन से बारिश हो रही है। लोग बारिश के बीच जश्न मनाते नजर आए।

तमिलनाडु: कोयंबटूर में लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी, बधाई दी

तमिलनाडु के कोयंबटूर के करुम्बक्कदाई में इस्लामिया मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। ईद-उल-फितर पर नमाज अदा की।

बिहार: पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज, नीतीश के बेटे भी पहुंचे

पटना के गांधी मैदान में ईद-उल-फितर के मौके पर लोगों ने नमाज अदा की। JD(U) नेता और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी यहां मौजूद हैं।

मध्य प्रदेश: भोपाल की ताजुल मस्जिद में ईद मनाई; पुलिस तैनात

भोपाल में गुरुवार को चांद नजर नहीं आने के बाद शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने 21 मार्च यानी शनिवार को ईद मनाने का एलान किया था।

भोपाल के ईदगाह में सुबह 7:30 बजे पहली नमाज अदा हुई। इसके बाद जामा मस्जिद में 7:45 बजे, ताज–उल मसजिद में 8 बजे और मोती मस्जिद में 8:15 बजे नमाज हुई।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER