TIO नई दिल्ली

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे लोगों को हिरासत में लिया गया। - Dainik Bhaskar
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे लोगों को हिरासत में लिया गया।

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बुलाए गए पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे।

वहीं, जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे करीब एक हजार CJP समर्थकों को राजधानी की अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए। वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं। यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी उनके गुरुग्राम के घर से हिरासत में लिया गया।

CJP ने अभिजीत दीपके का एक पहले से रिकॉर्ड किया गया वीडियो जारी किया है। इसमें दीपके कहते हैं- अगर हमें हिरासत में ले लिया तो हमारे बाद इस आंदोलन को अजिंक्य शिंदे लीड करेंगे।

CJP के आज के प्रदर्शन की टाइमलाइन

नेहा बोरा, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव जंतर-मंतर की तरफ बढ़े

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव और दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई प्रदर्शनकारी INA के पास से जंतर-मंतर की ओर विरोध मार्च पर निकले। नेहा बोरा AIIMS से योगेंद्र यादव के साथ मार्च में शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ने के साथ ही मौके पर पुलिस की तैनाती भी शुरू हो गई।

अभिजीत दीपके की दादी का 85 साल की उम्र में निधन

अभिजीत दीपके की दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। उन्होंने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में स्थित अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में अंतिम सांस ली।

दीपके के माता-पिता हिंगोली जाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दिल्ली पुलिस अभिजीत को वहां जाने की अनुमति कब देगी।

बंगला साहिब क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों को पकड़कर ले जाया गया
तुषार गांधी मुंबई में हिरासत में लिए गए

अजिंक्य शिंदे AAP महाराष्ट्र की युवा इकाई के संयोजक थे

ज्यां द्रेज बोले- लोगों के वोट का अधिकार छीना जा रहा है

अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज ने पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जरूरत से ज्यादा सुरक्षा बलों की तैनाती के कारण कई लोग प्रदर्शन में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को हिंसा या सुरक्षा का खतरा नहीं, बल्कि इस बात का डर है कि लोगों को पता चल जाएगा कि उनका वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है।

CPIM के जनरल सेक्रेटरी एमए बेबी को हिरासत में लिया

CPIM नेता बृंदा करात, एमए बेबे और केरलम के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन को हिरासत में लिया गया है।

अभिजीत की मां बोलीं- सरकार गलत कर रही है

अभिजीत दीपके की मां अनीता दीपके ने संभाजीनगर में कहा कि उनके बेटे के साथ जो हो रहा है, उससे उन्हें बहुत दुख है। उन्होंने कहा कि अभिजीत देश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं और सरकार गलत कर रही है।

अनीता दीपके ने कहा कि आंबेडकरवादी लोग सरकार को उसके कामों का जवाब देंगे और उसे परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

दीपके के पिता बोले- मुझे इमरजेंसी के बारे में ज्यादा नहीं पता

इंदिरा गांधी के दौर से तुलना पर बोले अभिजीत दीपके के पिता बोले- वे ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं और उन्हें केवल इतना पता है कि इंदिरा गांधी के कार्यकाल में इमरजेंसी लगाई गई थी।

उन्होंने कहा कि उन्हें इमरजेंसी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन इतना पता है कि इसके बाद इंदिरा गांधी दोबारा सत्ता में लौट आई थीं।

सुप्रीम कोर्ट के पास वकीलों को हिरासत में लिया गया

ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के संजय कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे कई वकीलों को हिरासत में लिया है।

सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन ने वकीलों को हिरासत में लेने पर CJI सूर्यकांत से दखल देने की मांग की है।

इम्तियाज खान मार्ग पर SFI कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड्स गिराए

युवा कांग्रेस और NSUI कार्यालय के बाहर पुलिस तैनात

दीपके बोले- अजिंक्य लीड करेंगे आंदोलन

CJP ने अभिजीत दीपके का एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो जारी किया है। इसमें दीपके कह रहे हैं, “अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि हमें हिरासत में लिया जा चुका है। हमारे बाद इस मूवमेंट को अजिंक्य शिंदे लीड करेंगे।” दीपके ने यह वीडियो संभावित गिरफ्तारी की आशंका के चलते शुक्रवार रात रिकॉर्ड किया था।

प्रदर्शनकारियों को पुलिस बस में बैठाया गया

केजरीवाल बोले- सरकार डर गई है

अरविंद केजरीवाल ने X पर लिखा, यह इमरजेंसी से भी बदतर है। यह आधिकारिक रूप से बोल रहा हूं- हम मोदी की तानाशाही में रह रहे हैं। जिस तरह से कॉकरोच के नेताओं को फ्लाइट से हिरासत में लिया गया, उससे समझ में आता है कि किस तरह से डर है।

पीएम मोदी साफतौर पर जानते हैं कि वे केवल वोट चोरी से चुनाव जीत सकते हैं। अब वे लोकतंत्र को पूरी तरह कुचलकर अपने फ्रॉड को बचाने पर आमादा है। ज्ञानेश को जाना चाहिए, मोदी को भी जाना चाहिए।

चंडीगढ़ में AAP का प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया हिरासत में

राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार जाएंगे और मोदी सरकार भी जाएगी। इसके बाद लोकतंत्र को सुधारने का काम शुरू होगा।

राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संसद के सेंट्रल हॉल में INDIA ब्लॉक के सांसदों को दिए गए अपने भाषण का वीडियो भी शेयर किया।

वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से जंतर-मंतर तक मार्च निकाला

वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से जंतर-मंतर तक मार्च निकाला और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

लेफ्ट समर्थकों को हिरासत में लिया, 3 वीडियो में देखें

CJP ने दीपके को हिरासत में लिए जाने की निंदा की

कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ्लाइट हिरासत में लिए जाने की निंदा की। पार्टी ने कहा- यह सत्तावादी कदम है। ताकि हमारे नेता प्रदर्शन स्थल तक न पहुंच सकें और शांतिपूर्ण प्रदर्शन का नेतृत्व न कर सकें।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER