TIO नई दिल्ली

I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक के लिए विपक्षी दलों के नेता कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया पहुंच रहे हैं। - Dainik Bhaskar
I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक के लिए विपक्षी दलों के नेता कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया पहुंच रहे हैं।

दिल्ली में विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक शुरू हो गई है। इसमें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और चुनाव आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों पर चर्चा होगी।

बैठक में कांग्रेस के राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी, आरजेडी के तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, लेफ्ट के नेता दीपांकर भट्टाचार्य और समाजवादी पार्टी के नेता कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया पहुंच चुके हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह पार्टी के अन्य नेता बैठक में पहुंचे हैं। इस बैठक में आम आदमी पार्टी, डीमके की ओर से कोई नेता शामिल नहीं होगा।

I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक शुरू होने के साथ कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने X पर पोस्ट कर कहा कि बैठक में कांग्रेस (INC), समाजवादी पार्टी (SP), तृणमूल कांग्रेस (AITC), NCP (SP), शिवसेना (UBT), RJD, CPM, CPI, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC), PDP, JMM, CPI-ML, IUML, KC (M), MDMK, VCK, RSP, KC (J) और AIFB समेत कई दल शामिल हैं।

संजय राउत बोले- उद्धव मुंबई में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होंगे

संसद में CEC के खिलाफ प्रस्ताव लाने पर चर्चा संभव

I.N.D.I.A. ब्लॉक की पिछले 3 सालों के दौरान यह 8वीं बैठक होगी। वहीं, इस साल की दूसरी बैठक होगी। इससे पहले 8 जून को SIR और चुनाव आयोग की स्वतंत्रता के मुद्दे पर विपक्षी दलों की बैठक हुई थी। हालांकि, इसमें AAP और DMK शामिल नहीं हुई थी।

बैठक में SIR को लेकर चुनाव आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर भी बात हो सकती है।

कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, बैठक में संसद में उनके खिलाफ प्रस्ताव लाने और विपक्षी दलों की संयुक्त कार्रवाई पर भी चर्चा हो सकती है।

AAP-DMK पिछली बैठक में नहीं आए, लेकिन जॉइंट लेटर पर साइन किए

INDIA ब्लॉक के नेताओं ने CJI को भेजे संयुक्त पत्र में आरोप लगाया कि पिछले कुछ सालों में चुनाव आयोग की स्वतंत्रता कमजोर हुई है।
INDIA ब्लॉक के नेताओं ने CJI को भेजे संयुक्त पत्र में आरोप लगाया कि पिछले कुछ सालों में चुनाव आयोग की स्वतंत्रता कमजोर हुई है।

INDIA ब्लॉक की बैठक करीब साढ़े तीन महीने बाद हो रही है। इससे पहले 8 जून की बैठक में 23 दल शामिल हुए थे। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे।

AAP और DMK इस बैठक में शामिल नहीं हुए थे। हालांकि, SIR के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने 28 जून को CJI सूर्यकांत को जॉइंट लेटर भेजा था। इसमें चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे उठाए गए थे। AAP और DMK ने भी इस जॉइंट लेटर पर साइन किए थे।

तेजस्वी यादव बोले- चुनाव प्रक्रिया में छेड़छाड़ हुई

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक से पहले तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में धांधली हुई है और दो चुनाव आयुक्तों ने भी इस पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए पहले ही कानूनों में बदलाव किए गए। उन्होंने दावा किया कि मतदान के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने की अवधि एक साल से घटाकर 45 दिन कर दी गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मतदान खत्म होने के बाद जरूरत के हिसाब से वोटिंग प्रतिशत बढ़ाया या घटाया जाता है।

मल्लिकार्जुन खड़गे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया पहुंचे

राहुल गांधी बैठक में शामिल होने संविधान क्लब पहुंचे

लखनऊ में किसानों के सम्मेलन में रहेंगे अखिलेश

सपा ने बताया है कि अखिलेश यादव 30 सितंबर को लखनऊ में किसानों के सम्मेलन में शामिल होंगे। पार्टी के मुताबिक, अखिलेश की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से इस बारे में बात भी हुई है।

वहीं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी कहा कि अखिलेश पहले से तय कार्यक्रम के कारण बैठक में नहीं आ पाएंगे। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के नामांकन से जुड़ी व्यस्तता का जिक्र किया था।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER