शशी कुमार केसवानी


मोदी जी को हमेशा सरप्राइज देना अच्छा लगता है। लेकिन उन्होंने लंबे समय से किसी प्रकार का कोई सरप्राइज नहीं दिया। पर ऐसा पीएमओ के गलियारे से कुछ आवाज आ रही है हालांकि बड़ी दबी जुबान में ये बात है जिसकी कोई पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। अंदरखाने में विचार चल रहा है। बताया ये जा रहा है कि पूरे कैबिनेट से आने वाले दिनों में एक ही दिन में इस्तीफा मांग लिया जायेगा और अचानक मंत्रीमंडल में बदलाव की घोषणा की जाएगी। पिछले दिनों जिस तरह से लोकसभा में महिला बिल पर सरकार को असफलता मिली उसी बात को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल होने की संभावना है। कहा ये भी जा रहा है कि 33 प्रतिशत जवान महिलाओंं को केंद्र में मंत्री बनाया जायेगा और विपक्ष को नीचा दिखाने की पूरी कोशिश की जाएगी कि हमने महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयत्न किया। पर विपक्ष के असहयोग के कारण महिलाओं को उनके अधिकारों का लाभ न मिल सका। जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन से सरकार जिस तरह से हिली है उस पर भी कुछ रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों की एक लंबी बैठक हुई जिसमें कई तरह से पीएम के साथ चर्चाएं हुई। उन चर्चाओं का सार मोदी ने निकाला कि मंत्रिमंडल में एक बड़ा प्रतिशत युवाओं का लिया जायेगा जो जेन-जी को प्रभावित कर सके। उनको संदेश देने के लिए कि हमने हमेशा युवाओं को सपोर्ट किया है और हम आज भी उनके साथ है। ऐसी कई योजनाएं और जेन-जी को प्रभावित करने के लिए तैयार की जा रही है। जिसकी पर्चियां तैयार कर ली गई है और मोदी के जेब में रखी है। आने वाले दिनों में एक बदलाव की बड़ी उम्मीद है। कुछ राज्यों में भी बदलाव की स्थिति बन सकती है। खासतौर पर राजस्थान जो टारगेट पर है हालांकि कई और राज्यों में बदलाव की स्थिति कही जा रही है पर हमें नहीं लगता कि बहुत ज्यादा परिवर्तन किया जाएगा। हां पर कुछ प्रदेशों के मंत्रिमंडल में बदलाव हो सकता है वहां पर भी महिलाओं का वर्चस्व बढ़ाया जाए और युवाओं को मंत्रिमंडल में जगह दी जाए जो जेन-जी के साथ में सीधे संपर्क में हो और उन्हें प्रभावित करने का माद्दा रखते हो। तो आने वाले दिनों में अनुमान लगाया जा सकता है महंगाई कम हो न हो लोंगो की परेशानी कम हो न हो लेकिन कुछ लोगों की बल्ले बल्ले हो जाएगी। जो नामवर है उन्हेंं धकेलकर बाहर किया जाएगा बदलाव में हमेशा पुराने सामान को निकाला ही जाता है। तो अब इंतजार कीजिए नए लोगों का । हालांकि ये नए लोगों के पास काम करने का अधिकार ज्यादा नहीं होगा पर ये नए लोगों का सोशल मीडिया से लेकर सार्वजनिक जीवन में डिस्प्ले बड़ा हो जायेगा और लोगों को पुराने मुद्दो को भुलाने के लिए एक व्यूह रचना रची गई है।
मंत्रिमंडल में पुराने कई मंत्रियों की छुट्टी होने की संभावना है। हालांकि ये जोर का झटका धीरे से लगेगा। अब २०२८ के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इसलिए यह परिवर्तन जरूरी हो गया है। पीएम इस पर लगातार अलग-अलग लोगों से चर्चाएं कर रहे है। हालांकि गुपचुप तरीके से देश के कई इनफ्लुएंसर से भी मुलाकात की। सोशल मीडिया पर पिछड़ती भाजपा अब कुछ नए तरीके से काम करना चाह रही है।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER