TIO नई दिल्ली

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड के कारण यमुनोत्री नेशनल हाईवे कई जगहों पर बंद हो गया है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है।
छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर पुल दो हिस्सों में टूट गया। इसी दौरान पुल से गुजर रही एक यात्री बस बीच में फंस गई।
पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश से उत्तर प्रदेश में गंगा, घाघरा और शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं। बिजनौर में गंगा का पानी 6 गांवों में घुस गया है, जिससे सड़कों पर नाव चल रही हैं।
वहीं, रविवार को बिहार के बांका और झारखंड में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीर




छत्तीसगढ़ में दो दिन बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में आज कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
राजस्थान में तापमान 4 डिग्री तक गिरा

राजस्थान के जयपुर में सोमवार सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई। आज से अगले एक सप्ताह मानसून के कमजोर रहने की संभावना है।
MP में 15.4 इंच बारिश, कोटे की आधी भी नहीं

मध्य प्रदेश में अब तक औसत 15.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो कोटे की आधी भी नहीं है। मौसम विभाग की माने तो अगले 2 दिन तक कहीं भी भारी बारिश यानी, हैवी रेन का अलर्ट नहीं है।
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की संभावना

उत्तराखंड में आज सभी जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।







