TIO अहमदाबाद

उत्तर भारत में 31 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में तेज बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब समेत कई राज्याें में भारी बारिश होगी।

इधर, असम में बाढ़ के हालात अब भी गंभीर हैं। अब तक 66 की मौत हो चुकी है। 7 लाख से ज्यादा लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं।

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से 134 सड़कें बंद हैं। 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, बिहार के 17 जिलों में यलो अलर्ट है। इन जिलों में 40-50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है।

सैटेलाइट मैप में देखें, देश में कहां-कहां बादल छाए…

देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

गुजरात के सूरत में भारी बारिश के बाद एक पेट्रोल पंप परिसर में पानी भर गया।
गुजरात के सूरत में भारी बारिश के बाद एक पेट्रोल पंप परिसर में पानी भर गया।
अहमदाबाद में सनथल क्रॉस रोड के पास पानी से भरी सड़क से गुजरता एक व्यक्ति। वह सीने तक पानी में डूबा हुआ है।
अहमदाबाद में सनथल क्रॉस रोड के पास पानी से भरी सड़क से गुजरता एक व्यक्ति। वह सीने तक पानी में डूबा हुआ है।
अहमदाबाद में बारिश के बाद एक बस पानी में डूब गई।
अहमदाबाद में बारिश के बाद एक बस पानी में डूब गई।
असम के शिवसागर जिले के में भारी मानसूनी बारिश के बाद उफान पर आई दिखौ नदी के बाढ़ के पानी के साथ बहकर आई कीचड़ में कारें डूब गईं।
असम के शिवसागर जिले के में भारी मानसूनी बारिश के बाद उफान पर आई दिखौ नदी के बाढ़ के पानी के साथ बहकर आई कीचड़ में कारें डूब गईं।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारी बारिश के बीच एक ही परिवार के तीन लोग जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारी बारिश के बीच एक ही परिवार के तीन लोग जा रहे हैं।
Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER