TIO नई दिल्ली

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को टाइफाइड हो गया है। उन्होंने शनिवार को वीडियो जारी कर यह जानकारी दी।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार देर रात जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग बढ़ा दी है। कल केंद्रीय मंत्रियों से बैठक के बाद CJP ने कहा था कि अगर प्रधान का इस्तीफा नहीं होता तो 20 जुलाई जैसा एक्शन लेंगे।
इस बीच, प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तो सरकार से बातचीत का कोई मतलब नहीं है। पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सरकार के बीच शनिवार दोपहर 3:30 बजे तीसरी बैठक हो सकती है। इसमें सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना रुख बताएगी।
कल CJP ने दावा किया था कि सरकार ने आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने पर सहमति दी है।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तस्वीरें…




जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…
CJP बोली- पुलिस जंतर-मंतर पर खाना आने से नहीं रोक सकती
CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि दिल्ली पुलिस जो चाहे कर ले, लेकिन वह लोगों को जंतर-मंतर आने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों को खाना खाने और एक-दूसरे की मदद करने से भी नहीं रोक पाएगी।
पेपर लीक जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने STF बनाई
दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 15 FIR
प्रदर्शन के देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग रास्तों पर 18 डीसीपी (DCP) तैनात किए हैं और अब तक करीब 15 FIR दर्ज की हैं। पुलिस का कहना है कि यदि सीजेपी (CJP) या कोई अन्य पक्ष कोई आरोप लगाता है, तो उसकी जांच की जाएगी और तथ्यों को उसी के अनुसार साझा किया जाएगा।
दोपहर 1 बजे दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली पुलिस आज दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। कल उन्होंने बताया था कि 20 जुलाई को हुए CJP के प्रदर्शन में 2500 से ज्यादा आपराधिक मामलों वाले लोग शामिल हुए थे।
जंतर-मंतर पर बीमारी फैलने के बड़े कारण
दिल्ली की फास्ट-ट्रैक कोर्ट की जज अनु ग्रोवर ने कार्यभार संभाला
दिल्ली की स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने NEET पेपर लीक मामले की सुनवाई शुरू कर दी है। इस कोर्ट की स्पेशल जज अनु ग्रोवर बलिगा ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया है।
- दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में इस विशेष अदालत का गठन किया था, जो पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी से जुड़े सभी आपराधिक मामलों की सुनवाई करेगी।
- साथ ही, सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम, 2024 के तहत दर्ज लंबित मामलों को भी इसी अदालत में ट्रांसफर किया जाएगा, ताकि उनकी जल्द सुनवाई हो सके।
राहुल बोले- पीएम पेपर लीक नहीं बंद करवा पाए
उमर अब्दुल्ला बोले- प्रदर्शन खत्म करने का फैसला सरकार लेगी
जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि युवाओं को अपनी मांगें पूरी कराने का पूरा हक है और वे पीछे हटने को तैयार नहीं दिखते। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उनकी मांगें मानती है या नहीं और यह गतिरोध कब तक चलेगा, इसका फैसला केंद्र को ही करना है।
CJP बोली- सरकार से लिखित समझौते की उम्मीद
CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि मुआवजे और दर्ज केस वापस लेने के मुद्दे पर आज सरकार से लिखित समझौते की उम्मीद है। इसके साथ ही, इस आंदोलन की मुख्य मांग यानी केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर भी सरकार के जवाब का इंतजार है।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग बढ़ाई
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर देर रात बैरिकेडिंग बढ़ा दी है। इस दौरान कई बैरिकेड्स को वेल्डिंग के जरिए जोड़ दिया गया।
CJP बोली- हम अधिकारियों को हटाने की मंशा की जांच करेंगे
सरकार के शुक्रवार को NTA के 47 अधिकारियों को हटाने पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि यह देखना होगा कि किन 47 अधिकारियों को निलंबित किया गया है और इसके पीछे क्या मंशा है।
दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशन आज बंद रहेंगे
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने घोषणा की है कि 25 जुलाई की सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। इनमें पीएम हाउस वाला इलाका यानी लोक कल्याण मार्ग,जनपथ, सुप्रीम कोर्ट, राजीव चौक, पटेल चौक भी शामिल हैं।
वहीं, दिल्ली में शराब की दुकानें भी रात 8 बजे के बाद बंद हो जाएंगी।
CJP बोली- प्रधान इस्तीफा नहीं देते तो बैठक का मतलब नहीं
CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने शनिवार को कहा- अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं, तो इस तरह की बैठक का कोई मतलब नहीं है। हम अपनी भविष्य की रणनीति पर काम करेंगे। अगर सरकार इसी तरह चलती रही, तो हम कड़ा रुख अपनाने को मजबूर होंगे।
दीपके बोले- बैरिकैड्स लगाकर जंतर-मंतर को जेल बनाया गया
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- जंतर-मंतर को बैरिकैड्स लगाकर जेल बना दिया। मुझे नहीं पता कि PM को धर्मेंद्र प्रधान में ऐसा क्या टैलेंट दिखता है कि उन्हें बचाने के लिए पूरी दिल्ली का जीना हराम कर दिया।





