TIO तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी

अमेरिका ने बुधवार देर रात ईरान के भीतर 90 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए। - Dainik Bhaskar
अमेरिका ने बुधवार देर रात ईरान के भीतर 90 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए।

ईरान ने बताया है कि उसने कतर, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए हैं। ईरानी सेना के मुताबिक, हमलों में कुवैत के पैट्रियट मिसाइल सिस्टम, कतर के अर्ली वॉर्निंग सैटेलाइट एंटीना और बहरीन में अमेरिकी सेना के फ्यूल टैंक को निशाना बनाया गया। इन हमलों के लिए बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

इससे पहले अमेरिका ने ईरान पर लगातार दूसरे दिन बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने करीब 90 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। इन हमलों से ईरान के अहवाज में 3 लोगों की मौत हुई है।

ईरानी सेना ने कहा कि वह अमेरिकी हमलों का जवाब देती रहेगी। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान समझौता चाहता है, लेकिन उसे इस बात पर भरोसा नहीं कि तेहरान समझौते का पालन करेगा।

अमेरिका ने पहली बार ईरान के चाबहार पोर्ट पर हमला किया।
अमेरिका ने पहली बार ईरान के चाबहार पोर्ट पर हमला किया।
बुशहर पर अमेरिकी हमले के बाद आग और धुआं उठता नजर आया।
बुशहर पर अमेरिकी हमले के बाद आग और धुआं उठता नजर आया।
ईरान के होर्मोजगान प्रांत के कुहेस्तक में अमेरिकी हमले के बाद बंदरगाह क्षेत्र से धुआं उठता दिखाई दिया। यह बंदरगाह होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित है।
ईरान के होर्मोजगान प्रांत के कुहेस्तक में अमेरिकी हमले के बाद बंदरगाह क्षेत्र से धुआं उठता दिखाई दिया। यह बंदरगाह होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

  1. अमेरिका ने ईरान के 80 ठिकानों पर हमले किए: अमेरिकी सेना ने मंगलवार देर रात ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिका ने बताया कि यह ईरान के होर्मुज में जहाजों पर हमले के जवाब में किया गया है।
  2. ट्रम्प बोले- ईरान से सीजफायर खत्म: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने NATO समिट के दौरान कहा कि ईरान के साथ हुआ सीजफायर समझौता (MoU) अब खत्म हो चुका है और अब वह ईरान से कोई डील नहीं करना चाहते।
  3. ईरान बोला- बेहरीन और कुवैत में 85 ठिकानों को निशाना बनाया: ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने बहरीन और कुवैत में 85 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया। इसमें अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय और अली अल-सलेम एयर बेस भी शामिल बताए गए।
  4. ईरान बोला- अमेरिका से आगे की बातचीत नहीं होगी: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि धमकियों के माहौल में अमेरिका से कोई बातचीत या समझौता नहीं होगा, पहले अमेरिका को पुराने समझौतों का सम्मान करना होगा।
  5. हमलों के बाद होर्मुज से भारतीय झंडे वाला जहाज वापस लौटा: CNN के मुताबिक, होर्मुज में बढ़ते तनाव के बाद कुवैत का 20 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर जा रहा भारतीय झंडे वाला टैंकर ‘लीला वादिनार’ बुधवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान के तट से वापस लौट गया।
Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER