TIO भोपाल

अग्रणी सामाजिक संस्था जनपरिषद के 37 वे वार्षिक समारोह में पूर्व राजनायिक एवं राष्ट्रीय स्तर पर ,अंतर्राष्ट्रीय विषयों के अग्रणी ज्ञाता श्री दीपक बोहरा जी ने आने की स्वीकृति दी है । जन परिषद का 37 वा वार्षिक एवं सम्मान समारोह आगामी 23 जून को , भोपाल में आयोजित होगा । जन परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी श्री एन के त्रिपाठी एवं संस्था के महासचिव श्री अजय श्रीवास्तव नीलू जी के अनुसार ,समारोह में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, एयर मार्शल श्री प्रमोद श्रीवास्तव एवं एडिशनल चीफ सेक्रेटरी श्री अनुपम राजन जी को भी आमंत्रित किया गया है । प्रतिवर्षानुसार , इस समारोह में कुछ उपलब्धि प्राप्त व्यक्तित्वों को सम्मानित भी किया जाएगा ।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER