TIO भोपाल

 

Bhopal badminton league

भोजपुर क्लब में आयोजित भोपाल बैडमिंटन लीग में विजय भारत टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और खिताबी जीत दर्ज की। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मैच के हीरो विजय भारत टीम के मयंक साहिता और दिलीप की जोड़ी रही।

भोपाल बैडमिंटन लीग का आयोजन 14 से 17 अगस्त तक किया। लीग में 8 फ्रैंचाइज़ी ने हिस्सा लिया। लीग में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। हर मैच में विजय भारत टीम ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया और फाइनल में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

विजय भारत टीम के मयंक साहिता और दिलीप को फाइनल और सेमी फाइनल दोनों में ही मैन आफ द मैच का टाइटल दिया गया। सेमी फाइनल और फाइनल में मयंक साहिता और दिलीप जोड़ी ने टीम को टाई जिताने का काम किया। यह एक अहम मैच और टीम की जीत के लिए सबसे जरूरी था।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER