TIO मथुरा/द्वारका
देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्म उत्सव की धूम है। 10 लाख भक्त वृंदावन में मौजूद हैं। बांके बिहारी मंदिर के बाहर लंबी लाइनें हैं।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी को अर्पित होने वाली पोशाक को 6 महीने में मथुरा के कारीगरों ने तैयार किया है। इसमें सोने-चांदी के तारों का इस्तेमाल किया गया है। कपड़े में इंद्रधनुष के 7 रंगों को रखा गया है। इसको पहनकर ठाकुरजी दिव्य और अलौकिक दिखेंगे।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर सजाया गया है। जिस फूल बंगला में ठाकुरजी विराजेंगे, उसको सिंदूरी रंग के फूलों से सजाया गया है। ये फूल कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाए गए हैं। यहीं से ठाकुरजी भक्तों को दर्शन देंगे।
मध्य प्रदेश: राजगढ़ के गोवर्धननाथ को हाथी पर लाए थे राजा राव बहादुर भवानी सिंह
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर तालाब किनारे खड़ा श्री गोवर्धननाथजी मंदिर केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं है। यह उस मन्नत की निशानी है, जिसे पूरा करने के लिए राजा राव बहादुर भवानी सिंह ने 450 किलोमीटर पैदल यात्रा की थी। भगवान श्रीनाथजी की प्रतिमा को सम्मानपूर्वक एक सजे-धजे हाथी पर रखकर खिलचीपुर लाए थे। पढ़ें पूरी खबर…
राजस्थान: जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़
चित्तौड़गढ़: मीरा-बाई से पहले आए थे ठाकुरजी, कई साल तक प्रतिमा झोपड़ी में रही
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित चारभुजा नाथ जी का मंदिर यहां के लोगों की गहरी आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। इसके भीतर विराजमान ठाकुर जी की मूर्ति हजारों साल पुरानी मानी जाती है। चारभुजा नाथ जी के रूप में विराजित इस प्रतिमा को लेकर दावा किया जाता है कि इनका स्वरूप सांवलिया सेठ जैसा है।
मंदिर के वर्तमान पुजारी कमलेश वैष्णव महाराज ने बताया- यह स्थान बहुत ही प्राचीन है। यहां की मूर्तियां मीरा बाई के आगमन से भी पहले एक केलुपोश (झोपड़ीनुमा) मकान में रखी गई थीं। पढ़ें पूरी खबर…
पश्चिम बंगाल: दीघा के जगन्नाथ मंदिर में मनाई जा रही जन्माष्टमी
मध्य प्रदेश: ग्वालियर में 100 करोड़ के गहने पहनेंगे राधा-कृष्ण: सुरक्षा में तैनात 200 जवान
ग्वालियर के फूलबाग स्थित प्राचीन गोपाल मंदिर में आज (16 अगस्त) को जन्माष्टमी मनेगी। इस मौके पर भगवान राधा-कृष्ण को सैकड़ों साल पुराने हीरा, पन्ना, माणिक, पुखराज और नीलम जड़ित एंटीक गहने पहनाए जाएंगे। इन आभूषणों की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है।
इनकी सुरक्षा में 200 से ज्यादा जवान और अफसर पहरा देंगे। 50 से ज्यादा सीसीटीवी के जरिए पुलिस 24 घंटे निगरानी रखेगी। पढ़ें पूरी खबर…
महाराष्ट्र: जन्माष्टमी पर मुंबई के इस्कॉन मंदिर में महाआरती की गई
गुजरात: अहमदाबाद इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे लोग
महाराष्ट्र: पुणे में बिना DJ के मनाएंगे दही हांडी उत्सव
महाराष्ट्र के पुणे में दही-हांडी मंडलियों ने डीजे की जगह ढोल ताशा की थाप के साथ दही हांडी मनाने का फैसला लिया है। इसके लिए 25 मंडल एक साथ आ रहे हैं। श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणेश मंडल के उत्सव प्रमुख और ट्रस्टी पुनीत बालन ने बताया कि इस साल अधिक पारंपरिक तरीके से दही हांडी मनाई जाएगी।कार्यक्रम की शुरुआत ढोल ताशा मंडलियों के साथ होगी।
उत्तर प्रदेश: नोएडा के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी मनाई गई
मध्य प्रदेश: छतरपुर में प्रेम प्रतीक मंदिर में मंगला आरती में पहुंचे भक्त
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में मंगला आरती की गई
मुंबई में दही हांडी समारोह में हिस्सा लेते लोग
मुंबई के इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई
अगरतला में कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल हुए CM
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बनमालीपुर कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में हिस्सा लिया।







