TIO आनंद सौरभ उपाध्याय/ब्रज श्रीवास्तव

विदिशा। बहुचर्चित साहित्यिक संस्था साहित्य की बात का दसवाँ वार्षिक कार्यक्रम विगत दिवस विदिशा में आयोजित हुआ। आयोजन में रचना पाठ के तीन सत्र हुए, जिनमें क्रमशः कहानी, कविता और परिचर्चा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि साहित्यकार श्री राज बोहरे, श्री देवीलाल पाटीदार, भवेश दिलशाद, मिथिलेश राय, गोपी नवीन, प्रज्ञा रावत, नवल शुक्ल, मधु सक्सेना, स्मिता तिवारी एवं ब्रज श्रीवास्तव का कैलाश सत्यार्थी फेन्स क्लब, विदिशा की ओर से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें शाल-श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।

विदिशा के नागरिक समाज की ओर से भी अनेक गणमान्यजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। व्यापार महासंघ के पूर्व सचिव और अनेकों सामाजिक संस्थाओं के प्रणेता श्री घनश्याम बंशल, श्री अनिल जैन गोहिल, राजेन्द्र सोनी, अनिल बर्मा, ब्रम्हा सिंह बर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

युवा वर्ग से हर्बल आर्य एवं नक्षत्र उज्जेनिया, हरी वृद्धाश्रम से जुड़े सदस्य, तथा मानव सेवा में सक्रिय श्रीमती इंदिरा वेद शर्मा, वर्तमान परिवेश की प्रधान संपादक कु. केशर जहां, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती आशा तारण, श्रीमती आरती मेनर, श्रीमती मीना पाठक, एडवोकेट विमल तारण, डॉ. रवि मालवीय एवं संजय आर्य ने भी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री देवेश आर्य ने कहा कि “ब्रज श्रीवास्तव का साहित्य के प्रसार में बड़ा योगदान है।”

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER