TIO, पटना
पटना में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और आॅटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान ट्रक और आॅटो तालाब में गिर गये। स्थानीय लोगों का कहना है कि आॅटो में लगभग 12 लोग सवार थे। इस दर्दनाक घटना में आॅटो में सवार सात की मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस को जेसीबी के जरिए सभी शवों को निकलना पड़ा। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के नूरा बाजार की है।
अचानक टूट गया ट्रक का एक्सल
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि नजदीक के गांव खराट से प्रत्येक दिन लोग मजदूरी करने के लिए पटना जाते थे और काम कर के देर रात अपने घर लौट आते थे। रविवार देर रात भी सभी लोग आॅटो में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पितवांस की ओर से जा रहे ट्रक का एक्सेल टूट गया और गाड़ी असंतुलित होकर आॅटो से टकरा गई। इसके बाद दोनों वाहन थी तालाब में जा गिरे।
मजदूरी कर घर लौट रहे थे सभी
घटना में बाद आॅटो के परखच्चे उड़ गई। हादसा इतना भीषण था कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी थानाध्यक्ष विजय यादवेंदु घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव में जुट गए। उन्होंने बताया कि नूरा बाजार के समीप ट्रक और आॅटो में टक्कर हुई है। सात लोगों की मौत हो गई है। सभी लोग मजदूरी कर घर लौट रहे थे। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।