TIO नगांव/गुवाहाटी

यह हादसा सुबह 2:17 बजे चांगजुराई गांव के पास हुई। शुरुआत में आठ हाथियों के मारे जाने की सूचना थी, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि एक हाथी जिंदा है और घायल अवस्था में उसका इलाज चल रहा है। हादसे में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है।

नगांव के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर सुहास कदम ने बताया कि इलाके में घना कोहरा होने के कारण यह हादसा हुआ होने की आशंका है। मृत हाथियों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जबकि स्थानीय पशु चिकित्सक घायल हाथी का इलाज कर रहे हैं। मृत हाथियों का अंतिम संस्कार घटनास्थल के पास ही किया जाएगा।

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि हादसा गुवाहाटी से करीब 126 किलोमीटर दूर लुमडिंग डिवीजन के तहत जमुनामुख-कांपुर सेक्शन में हुआ। हादसे की जगह हाथी कॉरिडोर नहीं है।

लोको पायलट ने हाथियों को देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन इसके बावजूद हाथी ट्रेन से टकरा गए। रेलवे के अनुसार, पैसेंजर को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी ट्रेनें मौके पर पहुंची है। रेलवे की सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER