TIO मुंबई

शेयर बाजार में आज यानी 19 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1800 अंक (2.35%) गिरकर 74,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 540 अंक (2.20%) की गिरावट है, यह 23,250 से नीचे आ गया है। आज बैंकिंग और ऑटो शेयरों में बिकवाली है।

जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है।

बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें…

  • ईरान-इजराइल युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ने का डर।
  • कच्चे तेल के दाम बढ़कर 112 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं।
  • अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।
Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER