TIO अकलेरा (झालावाड़)
झालावाड़ में सरकारी स्कूल की बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से 6 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 30 से ज्यादा बच्चे गंभीर घायल हैं। हादसा शुक्रवार सुबह मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में हुआ है।
जानकारी के अनुसार हादसे में एक क्लासरूम ढहा है। इसमें 7वीं क्लास के 35 बच्चे बैठे थे। सभी मलबे में दब गए। टीचर्स और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया।
मनोहरथाना अस्पताल के डॉ कौशल लोढ़ा ने बताया कि 11 गंभीर घायलों को जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
बारिश के बीच ढहा कमरा, 5 मृतकों की पहचान
गांववालों ने बताया कि इस स्कूल में कुल 7 क्लासरूम हैं। हादसे के दौरान स्कूल के दो क्लासरूम में 71 बच्चे थे। जिस क्लासरूम में हादसा हुआ उसमें 7वीं क्लास के बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। स्कूल में दो टीचर भी मौजूद थे, लेकिन दोनों हादसे के दौरान बिल्डिंग से बाहर थे।
शिक्षा मंत्री बोले- हजारों बिल्डिंग जर्जर हालत में
झालावाड़ स्कूल बिल्डिंग हादसे पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हजारों बिल्डिंग जर्जर हालत में हैं।
इन्हें सही करवाने के लिए काम शुरू कर दिया है। करीब 200 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
फिलहाल प्राथमिकता है जो बच्चे घायल हैं उनका सही से इलाज हो जाए और वे जल्द स्वस्थ्य हो।
अब तक 5 मृतक बच्चों की पहचान
हादसे में पायल (14) पुत्री लक्ष्मण, प्रियंका (14) पुत्री मांगीलाल, कार्तिक (8) पुत्र हरकचंद, हरीश (8) पुत्र बाबूलाल, मीना रेदास की जान गई है। एक बच्चे की पहचान नहीं हुई है।
9 घायल झालावाड़ रेफर
वहीं, कुंदन (12) पुत्र वीरम, मिनी (13) पुत्र छोटूलाल, वीरम (8) पुत्र तेजमल, मिथुन (11) पुत्र मुकेश, आरती (9) पुत्री हरकचंद, विशाल (9) पुत्र जगदीश, अनुराधा (7) पिता लक्ष्मण
राजू (10) पुत्र दीवान, शाहीना (8) पुत्र जगदीश को झालावाड़ रेफर किया गया है।
मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्कूल बिल्डिंग के हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।
हादसे की जांच कराई जाएगी- शिक्षा मंत्री
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हादसे के लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। सभी का सरकारी खर्चे पर इलाज कराया जाएगा। सभी सीनियर अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है।







