TIO शिमला

हिमाचल की ये दवाएं इंडस्ट्रियल एरिया बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, सोलन, कालाअंब, पांवटा साहिब और ऊना स्थित फार्मा इकाइयों में निर्मित की गई थीं। CDSCO द्वारा जारी नवंबर के ड्रग अलर्ट के अनुसार, गुणवत्ता जांच में फेल पाई गई इन दवाओं को ‘नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी’ (NSQ) घोषित किया गया।
हिमाचल में बनी दवाओं के 35 दवाओं के सैंपल राज्य की प्रयोगशालाओं और 12 सैंपल केंद्रीय प्रयोगशालाओं में फेल पाए गए। सिरमौर जिले के कालाअंब स्थित एक कंपनी के पांच सेंपल फेल हुए हैं।
बुखार, शुगर, हार्ट की दवाएं भी लिस्ट में
NSQ घोषित दवाओं में पैरासिटामोल, मेटफॉर्मिन, क्लोपिडोग्रेल, एस्पिरिन, रेमिप्रिल, सोडियम वैल्प्रोएट, मेबेवेरिन हाइड्रोक्लोराइड, टेलमीसार्टन, क्लेरिथ्रोमाइसिन, सेफिसाइन और जेंटामाइसिन इंजेक्शन जैसी दवाएं शामिल हैं। ये दवाएं टाइफाइड, फेफड़ों व मूत्र संक्रमण, खांसी, अस्थमा, एलर्जी और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के इलाज में दी जाती हैं।
सोलन, सिरमौर और ऊना की कंपनियां शामिल
हिमाचल में जिन जिलों की कंपनियों की दवाएं फेल हुई हैं, उनमें सोलन जिले की 28, सिरमौर की 18 और ऊना की एक कंपनी शामिल है। सभी संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
ड्रग कंट्रोलर ने दिए जांच के आदेश
हिमाचल के ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर के अनुसार, ड्रग अलर्ट में जिन उद्योगों की दवाओं के सैंपल फेल हुए है, उन सभी की कंपनियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। संबंधित दवाओं का स्टॉक बाजार में नहीं भेजने के निर्देश दिए जाएंगे। जिन कंपनियों की दवाइयों के सैंपल बार-बार फेल हो रहे हैं, उन्हें चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि CDSCO हर महीने ड्रग अलग जारी करता है। देश समेत हिमाचल में हर महीने बड़ी संख्या में दवाओं के सैंपल फेल हो रहे हैं। राज्य सरकार और ड्रग कंट्रोलर डिपार्टमेंट के तमाम दावों के बावजूद सैंपल बार बार फेल हो रहे है। यह सीधे तौर पर मरीजों की जान से खिलवाड़ है।
उत्तराखंड में 39 दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे
ड्रग अलर्ट के अनुसार, हिमाचल के अलावा उत्तराखंड में 39, गुजरात में 27, मध्य प्रदेश में 19, तमिलनाडु में 12, हरियाणा में 9, तेलंगाना और चेन्नई की 7-7, सिक्किम व पुडुचेरी की 5-5 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।
हिमाचल में बनी इन दवाओं के सैंपल फेल..
| दवा का नाम | कंपनी का नाम | दवा का इस्तेमाल |
| एम्ब्रोक्सोल एचसीएल, टर्बुटालाइन सल्फेट, गुआइफेनेसिन और मेन्थॉल सिरप) | सैफनिक्स लाइफ साइंसेज, बरोटीवाला, पांवटा साहिब | बलगम वाली खांसी, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा में खांसी व घरघराहट, सांस की नलियों में जकड़न से राहत |
| जेंटामाइसिन सल्फेट इंजेक्शन आई.पी. | मार्टिन एंड ब्राउन बायो-साइंसेज, मलकुमाजरा, नालगढ़, बद्दी | फेफड़ों का संक्रमण (निमोनिया), मूत्र मार्ग संक्रमण (UTI), रक्त संक्रमण (सेप्सिस), त्वचा और सॉफ्ट टिश्यू संक्रमण, हड्डी और जोड़ों का संक्रमण, पेट में होने वाले गंभीर संक्रमण |
| सेफिक्साइम डिस्पर्सेबल टैबलेट आईपी | रामेश इंडस्ट्रीज बद्दी सोलन | टाइफाइड, गले और टॉन्सिल का संक्रमण, फेफड़ों व श्वसन तंत्र के संक्रमण, मूत्र मार्ग संक्रमण (UTI), कान का संक्रमण |
| रैबेप्राज़ोल सोडियम (ईसी) और डोम्पोएरिडोन एसआर कैप्सूल | बायोकोनिक रेमेडीज, गोंदपुर, पोंटा साहिब | एसिडिटी और सीने में जलन, गैस, अपच और पेट दर्द, एसिड रिफ्लक्स, पेट में खट्टा पानी आना, मतली और उल्टी की समस्या |
| टेल्मिसार्टन टैबलेट आईपी 40 मिलीग्राम | हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन), दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में, दिल और किडनी को नुकसान से बचाने में | बेनेट फार्मास्यूटिकल्स, चनाल माजरा, मानपुरा, बद्दी ताल. नालागढ़ |
| कैल्सिट्रिओल, कैल्शियम कार्बोनेट, जिंक ऑक्साइड, मैग्नीशियम ऑक्साइड, विटामिन K27, मिथाइलकोबालामिन और एल-मिथाइलफोलेट युक्त सॉफ्ट जिलेटिन कैप्सूल | सिग्मा सॉफ्टजेल एंड फॉर्मूलेशन, बद्दी | -हड्डियों की मजबूती के लिए, कैल्सिट्रिओल और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करते हैं, विटामिन K2-7 कैल्शियम को हड्डियों तक पहुंचाने में मदद करता है और उसे नसों में जमने से रोकता है, कैल्शियम व विटामिन D की कमी, शरीर में कैल्शियम की कमी, ऑस्टियोपोरोसिस, ऑस्टियोमलेशिया में उपयोगी, न्यूरोलॉजिकल व नर्व कमजोरी, मिथाइलकोबालामिन और एल-मिथाइलफोलेट नसों की सेहत के लिए जरूरी, झनझनाहट, सुन्नपन, हाथ-पैर में जलन जैसी समस्याओं में लाभकारी, एनीमिया व कमजोरी, फोलेट और विटामिन B12 की कमी से होने वाले एनीमिया में सहायक, इम्यूनिटी व मांसपेशियों के लिए, कैल्शियम व विटामिन D की कमी, शरीर में कैल्शियम की कमी, न्यूरोलॉजिकल व नर्व कमजोरी, मिथाइलकोबालामिन और एल-मिथाइलफोलेट नसों की सेहत के लिए जरूरी, झनझनाहट, सुन्नपन, हाथ-पैर में जलन जैसी समस्याओं में लाभकारी |
| ग्लिमेपिराइड, पियोग्लिटाज़ोन हाइड्रोक्लोराइड और मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड सस्टेन्ड-रिलीज़ टैबलेट (2 मिग्रा/15 मिग्रा/500 मिग्रा) जीएमपीटी- | विंग्स बायोटेक एलएलपी, बद्दी | इस दवा का उपयोग टाइप-2 डायबिटीज (मधुमेह) में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है, खासकर तब जब, केवल मेटफॉर्मिन से शुगर कंट्रोल न हो रही हो, डाइट और एक्सरसाइज के साथ अतिरिक्त दवा की जरूरत हो |
| पैरासिटामोल टैबलेट आईपी 500 | बीएन हर्बल्स, जुड्डी कलां, बद्दी | बुखार कम करने के लिए, हल्के से मध्यम दर्द में, जैसे सिर दर्द, बदन दर्द, दांत दर्द, मांसपेशियों व जोड़ों का दर्द, सर्दी-जुकाम में दर्द, वैक्सीनेशन के बाद दर्द/बुखार। |
| सेफिक्साइम डिस्पर्सिबल टैबलेट आईपी 200 मिलीग्राम | क्योरटेक फॉर्मूलेशन (पी) विला, जुड्डी कलां, बद्दी | गला, टॉन्सिल और साइनस का संक्रमण कान का, संक्रमण (Otitis media) फेफड़ों का, संक्रमण – ब्रोंकाइटिस, निमोनिया मूत्र मार्ग संक्रमण (UTI), टाइफाइड बुखार, कुछ मामलों में त्वचा और सॉफ्ट टिश्यू इंफेक्शन |
| क्लेरिथ्रोमाइसिन ओरल सस्पेंशन यूएसपी | प्लेना रेमेडीज़, औद्योगिक क्षेत्र भटोली कलां, बद्दी | बैक्टीरियल इंफेक्शन के इलाज जैसे: गला, टॉन्सिल और साइनस का संक्रमण, कान का संक्रमण, फेफड़ों का संक्रमण- ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, त्वचा और सॉफ्ट टिश्यू इंफेक्शन, हेलिकोबैक्टर पाइलोरी |
| रैमिप्रिल टैबलेट आईपी 2.5 मिलीग्राम | फार्मारूट्स हेल्थकेयर, टिपरा, बद्दी | उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने, हार्ट अटैक के बाद दिल को सुरक्षित रखने, हार्ट फेल्योर में, डायबिटीज के मरीजों में किडनी को नुकसान से बचाने के लिए, हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए |
| पैरासिटामोल टैबलेट आईपी | शिवानी फार्मास्युटिकल्स बद्दी, सोलन | बुखार (वायरल, बैक्टीरियल या सामान्य), सिर दर्द, दांत दर्द, बदन दर्द-मांसपेशियों का दर्द, जोड़ों का दर्द, सर्दी-जुकाम या वैक्सीनेशन के बाद होने वाला दर्द व बुखार |
| एसिक्लोफेनाक और पैरासिटामोल टैबलेट | जेएम लेबोरेटरीज, भनात पीओ घाटी, सुबाथू रोड, सोलन | जोड़ों का दर्द और सूजन, आर्थराइटिस (घुटना, कमर, गर्दन दर्द), मांसपेशियों का दर्द, कमर दर्द, गर्दन दर्द, दांत दर्द, चोट या मोच के बाद दर्द, सर्जरी के बाद दर्द, बुखार के साथ दर्द |
| क्लोपिडोग्रेल और एस्पिरिन टैबलेट आईपी (75 मिग्रा/75 मिग्रा) | थियोन फार्मास्यूटिकल, सैनी माजरा, नालागढ़ | हार्ट अटैक के बाद, एंजाइना (सीने में दर्द), ब्रेन स्ट्रोक या TIA से बचाव, हार्ट में स्टेंट डालने के बाद, कोरोनरी आर्टरी डिजीज (CAD) में |
| पैरासिटामोल और ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी | चिमक हेल्थ केयर, गलानाग, सोलन | ऑपरेशन के बाद का दर्द, गंभीर चोट या फ्रैक्चर का दर्द, कैंसर से जुड़ा दर्द, कमर, गर्दन या नसों का तेज़ दर्द, जब साधारण दर्द की दवाएं असर न करें |
| बेक्लोमेथासोन डाइप्रोपियोनेट और क्लोट्रिमेज़ोल क्रीम | बीसीएल फार्मा, रामपुर माजरी, धौलाकुआं, सिरमौर | फंगल इंफेक्शन के साथ सूजन/खुजली वाली त्वचा समस्याओं के लिए जैसे दाद, खुजली, लाल चकत्ते, जलन, एथलीट फुट, जांघों, बगल या शरीर की सिलवटों में फंगल इंफेक्शन, जब फंगल इंफेक्शन में ज्यादा सूजन और खुजली हो |
| ग्लिमेपिराइड, मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड (एसआर) और वोग्लिबोस टैबलेट | वेराक्स लाइफ साइंसेज़, सूरजमाजरा, बद्दी | इस दवा का उपयोग टाइप-2 डायबिटीज (मधुमेह) में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए किया जाता है, खासकर जब खाने के बाद शुगर (Post-prandial) ज्यादा रहती हो, सिर्फ मेटफॉर्मिन या दो दवाओं से शुगर कंट्रोल न हो रही हो, डाइट और एक्सरसाइज के बावजूद शुगर बढ़ी हुई हो |
| (साइप्रोहेप्टाडाइन हाइड्रोक्लोराइड और ट्राइकोलाइन साइट्रेट सिरप) | मार्वेलॉन फार्मास्यूटिकल्स दामोवाला, बरोटीवाला, बद्दी | भूख न लगना, कम वजन, वजन बढ़ाने में मदद, बच्चों और बड़ों में कमजोरी, बीमारी के बाद रिकवरी, पाचन सुधारने |
| लेवोसालबुटामोल, एम्ब्रोक्सोल एचसीएल और गुआइफेनेसिन सिरप | सैफनिक्स लाइफ साइंसेज, पांवटा साहिब | जब बलगम वाली खांसी और सांस की नली में जकड़न हो, जैसे ब्रोंकाइटिस, अस्थमा के साथ खांसी, सीओपीडी, सर्दी-जुकाम में छाती में जकड़न, बलगम जमने से सांस लेने में तकलीफ |
| एम्ब्रोक्सोल एचसीएल, लेवोसालबुटामोल और गुआइफेनेसिन सिरप | गो-ईश रेमेडीज़गुजरान, पंजेहरा, स्वारघाट रोड नालागढ़ | बलगम के साथ खांसी, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा में खांसी व घरघराहट, COPD (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज), सर्दी-जुकाम में छाती में जकड़न |
| रैबेप्राज़ोल और डोम्पेरिडोन कैप्सूल | (यूनिट-ii) 31, राजभवन रोड, निरिवाला, पांवटा साहिब | एसिडिटी / गैस / सीने में जलन, पेट में जलन, खट्टे डकार, मतली और उल्टी (एसिडिटी से जुड़ी), पेट का भारीपन, अपच |
| फेरस एस्कॉर्बेट, फोलिक एसिड और जिंक की गोलियां | चंबाघाट सोलन | यह दवा मुख्य रूप से खून की कमी (एनीमिया) और पोषक तत्वों की कमी में दी जाती है, आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया, गर्भावस्था और स्तनपान में खून की कमी से बचाव, महिलाओं में कमजोरी, चक्कर, थकान, बीमारी या ऑपरेशन के बाद रिकवरी, किशोरियों और बच्चों में आयरन की कमी, इम्यूनिटी सपोर्ट (जिंक से) |
| एमोक्सिसिलिन और पोटेशियम क्लैवुलनेट ओरल सस्पेंशन आईपी | एचपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र, बद्दी | बैक्टीरियल इंफेक्शन, गला, टॉन्सिल और साइनस का संक्रमण, कान का संक्रमण, फेफड़ों का संक्रमण, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस, मूत्र मार्ग संक्रमण, त्वचा और सॉफ्ट टिश्यू इंफेक्शन, दांत/मसूड़ों का संक्रमण |
| एमोक्सिसिलिन, पोटेशियम क्लैवुलनेट और लैक्टिक एसिड बैसिलस टैबलेट | रेलवे क्रॉसिंग के समीप, सोलन | बैक्टीरियल इंफेक्शन, गला, टॉन्सिल, साइनस का संक्रमण, कान का संक्रमण, फेफड़ों का संक्रमण, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, दांत और मसूड़ों का संक्रमण, त्वचा व सॉफ्ट टिश्यू इंफेक्शन, मूत्र मार्ग संक्रमण, |
| सेफिक्साइम और लैक्टिक एसिड बैसिलस डिस्पर्सिबल टैबलेट | ऊना हरौली | बैक्टीरियल इंफेक्शन, गला, टॉन्सिल और साइनस का संक्रमण, कान का संक्रमण, फेफड़ों का संक्रमण-ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, मूत्र मार्ग संक्रमण, टाइफाइड बुखार, त्वचा और सॉफ्ट टिश्यू इंफेक्शन |







