TIO नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ

मध्य प्रदेश में बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। मंडला में बाढ़ से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को सिवनी, छतरपुर समेत 10 जिलों में बाढ़ जैसे हालात रहे। आज भी सभी जिलों में हल्की से तेज बारिश का अलर्ट है।

राजस्थान में भी इस बार मानसून जमकर बरस रहा है। शुक्रवार को बीकानेर, झुंझुनूं सहित 13 जिलों में 4 इंच तक बरसात हुई। धौलपुर में पार्वती नदी में डूबने से एक युव​क की मौत हो गई। श्रीमाधोपुर में दुकानों में पानी घुस गया। फलोदी में शहर के बीच पानी नदी की तरह बहने लगा।

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में लगातार तेज बारिश जारी है। उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड में दबने से 57 साल की महिला की मौत हो गई। राज्य में आज भी तेज बारिश-लैंडस्लाइड का अलर्ट है।

हिमाचल में 184 सड़कें बंद हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 92 लोगों की मौत हो चुकी है। 33 लोग अभी भी लापता हैं। 22 बार बादल फटे हैं और 17 बार लैंडस्लाइड हुई है। राज्य को 20 जून से 10 जुलाई तक ₹751 करोड़ का नुकसान हो चुका है।
आज 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज UP, छत्तीसगढ़, गुजरात समेत देश के 19 राज्यों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में बारिश को कोई भी अलर्ट नहीं है।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER