TIO तरनतारन

तरनतारन में लगाए कैंप में रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे लोग। - Dainik Bhaskar
तरनतारन में लगाए कैंप में रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे लोग।

पंजाब सरकार हेल्थ कार्ड योजना के लिए आज (मंगलवार) से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है। इसके लिए तरनतारन और बरनाला में कैंप लगाकर कार्ड बनाए जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड के साथ अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो ले जानी होगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान का दावा है कि पंजीकरण की प्रक्रिया 10 से 15 दिनों में पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद यह योजना पूरे पंजाब में लागू होगी। इस योजना में हर साल 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER