TIO भोपाल

पाटीदार समाज संगठन सरदार पटेल स्मारक भवन भोपाल की आम सभा का आयोजन सरदार पटेल स्मारक भवन पर किया गया मीटिंग के प्रारंभ में सरदार पटेल को माल्याअर्पण कर मीटिंग का शुभारंभ किया.
अध्यक्ष डॉ रमेश माधव ने सभी सदस्यों का स्वागत किया
सचिन रमेश पाटीदार ने एजेंडे का वाचन किया

आम सभा का एजेंडा

1 20 जुलाई 24 को हुई आम सभा की कार्यवाही की पुष्टि करना
सचिव श्री रमेश पाटीदार द्वारा पिछली आम सभा की कार्रवाई को पढ़कर सुनाया गया इस सभी ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया.

2 वित्तीय वर्ष 2024- 25 आय व्यय की जानकारी

चटर्जी एंड एसोसिएट द्वारा ऑडिट की गई ऑडिट रिपोर्ट सभी सदस्यों को पढ़ने को दी गई गई.
वर्ष भर के निर्माण कार्यों के बारे में सदस्यों को जानकारी दी गई

3 वार्षिक प्रतिवेदन

वार्षिक प्रतिवेदन में जो पूरे साल कार्यक्रम किये वह इस प्रकार है

23 जून 2024 को भोपाल मीनोपास सोसाइटी एवं सरदार पटेल युवा संगठन के साथ मिलकर एक महिला कैंप का आयोजन किया गया इस इस कैंप में मीनोपास के बाद महिलाओं में( 45 साल की उम्र के बाद )से होने वाली संबंधित समस्याओं बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई सभी का ब्लड शुगर निशुल्क किया गया बीएमडी टेस्ट किया गया थायराइड टेस्ट और हीमोग्लोबिन की भी निशुल्क जांच की गई.
इस कैंप में शहर के जाने-माने स्त्री रोग डॉ वैजयंती कोलेकर डॉ सरला जैन डॉ रेखा मिश्रा डॉ मनीषा खरे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ दीपक शाह डा मौसम पटेल फिजिशियन डॉक्टर प्रदीप कोलेकर डॉ चंद्रशेखर इंदौरिया डॉ प्रमोद जैन डॉ अनिल गर्ग डॉ रमेश माधव ने भी अपनी सेवाएं प्रदान की.
इस कैंप में करीब ढाई सौ मरीजों का परीक्षण एवं जांच की गई
55 लोगों की थायराइड की जांच निशुल्क की गई पांच लोगों को थायराइड बीमारी निकली, 17 लोगों को ब्लड प्रेशर का मालूम पड़ा एक ब्रेस्ट कैंसर के पेशेंट का डायग्नोसिस हुआ 10 मरीज डायबिटीज के निकलें
इस कैंप में महापौर मालती राय हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा जी दक्षिण पश्चिम विधायक भगवान दास सबनानी गुजराती समाज के अध्यक्ष संजय पटेल मध्य प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिजीत देशमुख मिसरोद से पार्षद श्रीमती शीला पाटीदार एवं पूर्व पार्षद रामबाबू पाटीदार क्षेत्रीय पार्षद जगदीश यादव और समाज के लोगो बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

13 जुलाई 2024 को भवन प्रांगण में क्षेत्रीय विधायक श्री भगवान दास सबनानी जी जी द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल युवा संगठन के साथ मिलकर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया.

28 जुलाई 2024 को विश्व हेपेटाइटिस डे के उपलक्ष में जिला स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग के साथ मिलकर एक कैंप का आयोजन भवन पर किया गया इस कैंप में हेपेटाइटिस बी की जांच ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन की निशुल्क जांच की गई एवं आधार कार्ड आयुष्मान कार्ड के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से बताया गया हेपेटाइटिस बी पर शहर के जाने-माने उदर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सी सी चौबल और डॉक्टर सेवकानी द्वारा उदबोधन दिया गया उन्होंने अपने उदबोधन में हेपेटाइटिस से बचाव जांच एवं उपचार के बारे में सटीक जानकारी प्रस्तुत की कार्यक्रम में स्वास्थ राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल जी विधायक श्री भगवान दास जी सबनानी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रभाकर तिवारी, क्षेत्र के क्षेत्रीय पार्षद जगदीश यादव सहित क्षेत्र एवं समाज के कई लोग उपस्थित थे
31 अक्टूबर को सरदार पटेल की 149 जयंती परिसर में स्थापित मूर्ति को माल्यार्पण कर समाज एवं युवा संगठन द्वारा मनाई गई
15 दिसंबर को भवन प्रांगण में सरदार पटेल की 74वीं पुण्यतिथि पर उनको समाज के लोगों द्वारा एकत्रित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई
सभा के पश्चात सभी लोगों ने भवन का भ्रमण किया.
सचिन रमेश पाटीदार द्वारा सभी सदस्यों का धन्यवाद प्रस्तुत किया गया और आमसभा का समापन स्वल्पाहार के साथ किया गया.

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER