TIO नई दिल्ली

निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि 99.83% फॉर्म बंट चुके हैं। इनमें से 93.27% का डिजिटलीकरण हो चुका है। - Dainik Bhaskar
निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि 99.83% फॉर्म बंट चुके हैं। इनमें से 93.27% का डिजिटलीकरण हो चुका है।

गुजरात में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से पता चला है कि राज्य की मौजूदा वोटर लिस्ट में अभी भी 17 लाख से ज्यादा मरे हुए वोटर शामिल हैं। यह जानकारी चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर ने जारी की है।

रिलीज के मुताबिक पिछले एक महीने में रजिस्टर्ड पांच करोड़ से ज्याद वोटरों को फॉर्म बांटे गए हैं। 33 जिलों में, 100% काम पूरा हो चुका है। लौटे हुए फॉर्म को डिजिटाइज करने का काम जारी है।

इधर, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने SIR को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि इससे जुड़ी घटनाओं में मरने वालों में आधे से ज्यादा हिंदू हैं।

मुर्शिदाबाद में रैली के दौरान बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले धार्मिक राजनीति कर रही है, वह उसी डाल को काट रही है, जिस पर बैठी है।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER