TIO शशी कुमार केसवानी
भोपाल के होटल जहानूमां पैलेस के शाहनामा रेस्टोरेंट में पुरानी दिल्ली फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। जिसके लिए विशेष तौर से शैफ ओसामा जलाली पुरानी दिल्ली से आए है। जो पुराने खानों की परंपरा को जीवित रखे हुए है। पुरानी दिल्ली के खानों का एक लंबा इतिहास है। और इन खानों के पीछे शैफ ओसामा ने बहुत रिचर्स किया है।

इनके खानों की खूबी ये है जो पुरानी दिल्ली के घरों में खाना बनाया जाता है। वहीं खाने का स्वाद उनके हाथों में है। जबकि लोग समझते है दिल्ली के खानों में तेल और घी लबालब भरा होगा पर ऐसा कुछ भी नहीं है। कम तेल और घी में पका हुआ ये खाना बहुत ही धीमी आंच पर समय देकर बनाया जाता है। जिसके कारण इस खाने का एक अलग ही स्वाद मिलता है। कीमा भी सिलबट्टे पर बनाया जाता है। तांबे की देगो में खाना पकने की वजह से तांबे के साथ-साथ कलई का भी स्वाद मिलता है जो स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा रहता है। जिसमें खानों में विशेष थे :
Soup : Dal e khaas Shorba, Murgh Yakhni Shorba
Starters : Aurenangzebi Mewa Mawa , Kebab, Peeli Mirch Paneer Tikka, Kathal Shammi Kebab, Rampuri Chapli Kebab, Murgh Chargha, Mutton Seekh
Indian Main Course : Machli Ka salan, Dilli Ki Nihari, Murgh Qorma, Chitta Khade masalon ka Qeema (Chicken), Aloo Qatliyan, Bhindi ka Salan, Arbi ka Qaliya, Kadhi Phulki, Paneer Dungar Kadhai, Chana Dal Bharta, Maash ki Dal (White), Subz Pulao, Yakhni Mutton Pulao, Steam Rice, Assorted indain breads
Live Station : Parathe wali Gali counter
Indian Dessert : Gulathi, Qimami Siwaiyan, Gosht ka Halwa, Kesri Phirnee, Kala jamun, Motichur ke ladoo, Balushahi, Badam Barfi, Milk cake, Kalakand, Mawe ki kheer, Mathura peda, Choice of gelatos.







