TIO काठमांडू

नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन लगाने को लेकर लगातार दूसरे दिन युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। अब तक इसमें 19 लोगों की मौत हुई है।

प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को राष्ट्रपति और पीएम ओली के निजी आवास पर आगजनी और तोड़फोड़ की है।

इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, शेर बहादुर देउबा, कल गृहमंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले रमेश लेखक और संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घर आगजनी भी की है।

इस बीच सरकार में इस्तीफे का सिलसिला शुरू हो गया है। अब तक 4 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें गृह मंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल और जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव शामिल हैं।

PM ओली ने आज शाम 6 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

आंदोलन से जुड़ी तस्वीरें…

प्रदर्शनकारियों ने इस्तीफा दे चुके गृहमंत्री के घर पर आगजनी और तोड़-फोड़ की।
प्रदर्शनकारियों ने इस्तीफा दे चुके गृहमंत्री के घर पर आगजनी और तोड़-फोड़ की।
मंगलवार को युवाओं ने काठमांडू की सड़कों पर आगजनी की।
मंगलवार को युवाओं ने काठमांडू की सड़कों पर आगजनी की।
प्रदर्शनकारियों ने सानेपा स्थित नेपाली कांग्रेस के कार्यालय में आग लगा दी।
प्रदर्शनकारियों ने सानेपा स्थित नेपाली कांग्रेस के कार्यालय में आग लगा दी।
संसद भवन के बाहर जमा प्रदर्शनकारियों की भीड़।
संसद भवन के बाहर जमा प्रदर्शनकारियों की भीड़।
कुछ लोगों ने बैरिकेड्स तोड़कर संसद भवन में घुसने की कोशिश की।
कुछ लोगों ने बैरिकेड्स तोड़कर संसद भवन में घुसने की कोशिश की।
पुलिस ने प्रदर्शन को काबू करने के लिए बल प्रयोग भी किया।
पुलिस ने प्रदर्शन को काबू करने के लिए बल प्रयोग भी किया।
लोगों ने प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर खड़ी कार में आग लगा दी।
लोगों ने प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर खड़ी कार में आग लगा दी।
ग्लोबल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के छात्र श्रीयम चौलागैन की प्रदर्शन के दौरान मौत हो गई।
ग्लोबल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के छात्र श्रीयम चौलागैन की प्रदर्शन के दौरान मौत हो गई।

भारी दबाव के बीच नेपाल में गठबंधन सरकार टूटने का खतरा बढ़ गया है। देश में जुलाई 2024 से 88 सीटें वाली शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस और 79 सीटें वाली केपी शर्मा ओली की CPN (UML) मिलकर सरकार चला रही है। अभी तक सभी इस्तीफे नेपाली कांग्रेस के नेताओं ने दिए हैं।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER