TIO खास खबर

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्चा टीचर से डांट पड़ने पर उन्हें ही रोते हुए धमकी देता नजर आ रहा है, जिसे सुनकर लोगों की हंसी छूट रही है.
बच्चों की मासूमियत कई बार हंसने पर मजबूर कर देती है, लेकिन कुछ पल ऐसे भी होते हैं जब हंसी के साथ-साथ सोचने की जरूरत भी महसूस होती है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा बच्चा टीचर से डांट पड़ने के बाद ऐसी धमकी देता है कि लोग पेट पकड़कर हंस रहे हैं, तो कुछ उसकी सोच पर चिंता भी जता रहे हैं.
छोटे बच्चे ने टीचर को दी धमकी (Boy Cute Threat to Teacher)
वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा पढ़ाई नहीं करने पर टीचर से डांट खाता है. आमतौर पर बच्चे ऐसे वक्त रो पड़ते हैं या बहाने बनाते हैं, लेकिन ये जनाब कुछ ज्यादा ही कॉन्फिडेंट निकले. बच्चे ने बड़े-बड़े विलनों को भी मात देते हुए कहा- मेरे पापा पुलिस में हैं, आपको गोली मार दूंगा. घर में संदूक पर बंदूक रखी है. मैं बता रहा हूं आपको. बच्चे की आंखों में आंसू और चेहरे पर मासूमियत थी, लेकिन उसकी बातों में ऐसा डायलॉग था कि टीचर भी पहले कुछ सेकंड के लिए शॉक में चली गईं, फिर हंसी रोक नहीं पाईं.
स्कूल में रोते हुए बच्चे का वायरल वीडियो (School Kid Crying Viral Video)
इस वीडियो को X शेयर किया है. इसे अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. वीडियो पर लोग भर-भर के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा, ये तो छोटा डॉन है, बड़ा होकर गैंगस्टर बनेगा. दूसरे ने मजाक में कहा, इतना कॉन्फिडेंस तो इंटरव्यू में भी नहीं होता जितना इस बच्चे के पास है. हालांकि, कुछ यूज़र्स ने पेरेंटिंग और घरेलू माहौल पर सवाल उठाए. एक यूज़र ने लिखा, ये मजाक नहीं है, ये सोच बताती है कि बच्चा क्या देख-सुन रहा है.

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER