TIO, उदयपुर

उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ (80) का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। सिटी पैलेस के शंभू निवास में वे रहते थे और यहीं उनका इलाज भी हो रहा था। महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ के पिता भगवत सिंह मेवाड़ और माता सुशीला कुमारी मेवाड़ थे। उनके बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले साल 10 नवंबर 2024 को हुआ था। अरविंद सिंह ने अजमेर के मेयो कॉलेज से अपनी स्कूली पढ़ाई की। इसके बाद उदयपुर में महाराणा भूपाल कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया।

उन्होंने यूके के सेंट एल्बंस मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की डिग्री भी ली थी। अरविंद सिंह ने अमेरिका में कुछ समय जॉब भी किया। वे एचआरएच ग्रुप आॅफ होटल्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे। इसके अलावा वे महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ट्रस्ट, महाराणा मेवाड़ ऐतिहासिक प्रकाश ट्रस्ट, राजमाता गुलाब कुंवर चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष थे। मेरे से विशेष प्रेम रखते थे, जब मै दैनिक जय राजस्थान व राजस्थान पत्रिका मे काम करता था तब से एक रिश्ता बना हुआ था, कई इन्टरव्यू भी किये थे। होली दिवाली पर हमेशा याद रखते थे। शानदार व्यक्तित्व के धनी थे एक बार मिलने पर भी कोई कभी भी भूल न सके ऐसा व्यवहार था।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER