नई दिल्ली/चंडीगढ़/लखनऊ

 

देश के उत्तरी राज्यों में बारिश के कारण हालात अभी भी खराब हैं। हरियाणा के सिरसा में हिसार-घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन में बुधवार को फिर कटाव शुरू हो गया। ड्रेन में करीब 50 फीट चौड़ी दरार आ गई, जिससे 300 एकड़ फसल डूब गई।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के बाद गंगा, यमुना समेत नदियों में पानी बढ़ गया है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा और वृंदावन में 50% इलाका बाढ़ की चपेट में है। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भर गया।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में बिजली गिरने की वजह से एयरपोर्ट पर नेविगेशन सिस्टम खराब हो गया था। इसके कारण 5 फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ीं।

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती घेरा अगले 4–5 दिन रहेगा। इसका असर केवल तटीय और मध्य भारत तक सीमित रहेगा। इसलिए मौसम विभाग ने ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश समेत पूर्वोत्तर में आज और कल भारी बारिश का अनुमान जताया है।

बाढ़-बारिश से जुड़ी तस्वीरें…

आगरा में बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरा।
आगरा में बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरा।
कानपुर के 12 गांवों में बुधवार को गंगा का पानी घुस गया है। घरों के बाहर 3 फीट तक पानी भरा।
कानपुर के 12 गांवों में बुधवार को गंगा का पानी घुस गया है। घरों के बाहर 3 फीट तक पानी भरा।
Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER