– शशी कुमार केसवानी
विश्व कैंसर दिवस पर विशेष
डॉ. शैलेष श्रीखंडे इंसानियत और कैंसर मरीजों के लिए एक देवता स्वरूप व्यक्तित्व है। दुनिया भर से आने वाले मरीजों के लिए कितने सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी है कि उनकी मिसाल देने के लिए सारे शब्द छोटे पड़ जाते है। मेरा जीवन का अनुभव उनके प्रति ऐसा रहा है जैसे कि उनका जन्म मानव सेवा के लिए ही हुआ है। अपने तजुर्बे और उनकी बातें कभी और शेयर करूंगा फिलहाल तो उनकी कुछ उपलब्धियों के बारे में आपको अवगत कराता हूं । ये भी हकीकत है ऐसे डॉक्टरों को हमेशा सैल्यूट करते रहना चाहिए। डॉ. श्रीखंडे को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की विश्व के सर्वोच्च योगदान देने वाले शोधकर्ताओं की सूची में बार-बार शामिल किया गया है और वे यूरोप और अमेरिका के 8 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में विजिटिंग प्रोफेसर हैं। यह सम्मान इस बात को उजागर करता है कि डॉ. श्रीखंडे ने रोगियों के लिए स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच सुनिश्चित करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल के प्रख्यात गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर सर्जन डॉ. शैलेश विनायक श्रीखंडे को हाल ही में सैन फ्रांसिस्को में आयोजित अमेरिकन कॉलेज ऑफ सर्जन्स (एसीएस) के क्लिनिकल कांग्रेस 2024 के दौरान मानद फेलोशिप से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान एसीएस द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च और दुर्लभ सम्मान है, जो कैंसर सर्जरी में उनके महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाता है।
डॉ. श्रीखंडे एसीएस से यह सम्मान पाने वाले चौथे भारतीय हैं और 2021 में अमेरिकन सर्जिकल एसोसिएशन (एएसए) से मानद फेलोशिप प्राप्त करने वाले दूसरे भारतीय हैं। टाटा मेमोरियल अस्पताल के उप निदेशक के रूप में कार्यरत डॉ. श्रीखंडे कैंसर सर्जरी विभाग और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और हेपेटो-पैन्क्रियाटो-बिलियरी सेवा का नेतृत्व भी करते हैं। अग्नाशय के ट्यूमर के लिए 1,200 से अधिक व्हिपल सर्जरी करने के उनके कौशल को विश्व स्तर पर सराहा जाता है । इस सर्जरी को विश्व स्तर पर सबसे चुनौतीपूर्ण सर्जरी माना जाता है।
डॉ. श्रीखंडे को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की विश्व के सर्वोच्च योगदान देने वाले शोधकर्ताओं की सूची में बार-बार शामिल किया गया है और वे यूरोप और अमेरिका के 8 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में विजिटिंग प्रोफेसर हैं। यह सम्मान इस बात पर प्रकाश डालता है कि डॉ. श्रीखंडे ने मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच सुनिश्चित करने में अग्रणी भूमिका निभाई है, और इस लक्ष्य को उन्होंने भारत भर में सर्जनों को प्रशिक्षण देकर और मुंबई स्थित अपने संस्थान में गरीब मरीजों के लिए आवास की व्यवस्था करके हासिल किया है।
डॉ. श्रीकांडे ने कहा, मानद फैलोशिप पाकर मैं अत्यंत प्रसन्न हूं। हालांकि, अगर मैं अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद दुनिया के किसी अन्य हिस्से में काम कर रहा होता, तो ये सम्मान व्यर्थ होता। मुझे खुशी है कि मैं भारत जैसे देश में अपनी शिक्षा का सदुपयोग कर पाया हूं। इसके अलावा, मैं टाटा मेमोरियल अस्पताल और परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) का आभारी हूं, जो अपनी निस्वार्थ कार्य संस्कृति के लिए प्रसिद्ध हैं, जिन्होंने मुझे कैंसर रोगियों की देखभाल और उपचार के लिए अपनी शिक्षा और कौशल का उपयोग करने का अवसर दिया। मेरा मानना है कि यही हमारे जीवन को समृद्ध बनाता है। अगर मैं सर्जनों की अगली पीढ़ी को प्रेरित कर सकूं, तो ये सभी पुरस्कार और सम्मान वास्तव में सार्थक होंगे।







