TIO नई दिल्ली

इधर, हिमाचल प्रदेश के मनाली में हिडिम्बा देवी की विदाई के साथ ही कुल्लू घाटी में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की शुरुआत हुई। शोभायात्रा के ढालपुर मैदान पहुंचते ही दशहरा उत्सव शुरू हो जाएगा, जो 7 दिन तक चलेगा।

गुजरात, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों में दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है। कई शहरों शाम तक रावण दहन होगा। दुर्गा पंडालों में रखी गई देवी प्रतिमाओं का विसर्जन भी होगा।

  • हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में दशहरा उत्सव की शुरूआत
  • कर्नाटक: मैसूरु में दशहरा परेड से पहले हाथियों को सजाया गया

125 फीट का रावण दहण होगा   

पानीपत के सेक्टर 25 में 100 फीट लंबा पुतला जलाया जाएगा।
पानीपत के सेक्टर 25 में 100 फीट लंबा पुतला जलाया जाएगा।

हरियाणा के पानीपत जिले में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस वर्ष, सेक्टर-25 का रावण सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसकी ऊंचाई 100 फुट रखी गई है। उधर राज्य के रेवाड़ी में 125 फीट का रावण दहण किया जाएगा। इसे राज्य का सबसे ऊंचा रावण बताया जा रहा है। इस बनाने में आयोजकों ने डेढ़ लाख रुपए खर्च किए हैं।

  • कोटा में विश्व का सबसे ऊंचा रावण तैयार, 44 लाख रुपए में बना

कोटा में दशहरा पर गुरुवार को 221 फीट रावण तैयार किया है। ये विश्व का सबसे ऊंचा रावण है। इसकी लागत 44 रुपए आई है।

रावण के इस पुतले को लेकर कोटा का नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड्‌र्स और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड्‌र्स में दर्ज होगा। अब तक दिल्ली के पास 210 फीट का रिकॉर्ड है, जबकि 2019 में चंडीगढ़ में 221 फीट का पुतला खड़ा नहीं हो सका था।

रायपुर में दशहरा पर बारिश का असर, बाजार सूने, दुकानदार निराश

रायपुर का मशहूर रावण बाजार इन दिनों रंग-बिरंगी रौनक और शिल्पकला से गुलजार है। यहां कारीगर छोटे-छोटे रावण के खिलौनों से लेकर आसमान को छूती विशालकाय प्रतिमाएं तक तैयार करते हैं।

हर एक कृति हाथों की मेहनत और दिल की लगन से गढ़ी जाती है, जो कारीगरों को इस मौसम की आध्यात्मिक और व्यावसायिक उमंग से जोड़ती है।

लेकिन इस वर्ष रुक-रुक कर हुई बरसात ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। जो गलियां आमतौर पर चहल-पहल से भरी रहती थीं, वे अब कुछ शांत नजर आ रही हैं, क्योंकि लगातार होने वाली बारिश ने कारीगरों को अपने काम को ढकने और खरीदारों की भीड़ से वंचित रहने पर मजबूर कर दिया है।

  • तमिलनाडु में दशहरा उत्सव की धूम

तमिलनाडु के तटीय शहर कुलशेखरपट्टनम में वार्षिक दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।

कुल्लू दशहरा महोत्सव आज से 8 अक्टूबर तक, तैयारियां शुरू

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक ढालपुर ग्राउंड में आयोजित होने वाला है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

हिमाचल प्रदेश: मनाली में दशहरा उत्सव आज से, 7 दिन चलेगा

नवरात्रि के आखिरी दिन हिडिम्बा देवी की शोभायात्रा में भक्तों की भारी भीड़ शामिल हुई। हिडिम्बा देवी की विदाई के साथ ही कुल्लू घाटी में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू हो गईं। ​​​​​​​हिडिम्बा देवी की शोभायात्रा के गुरुवार सुबह ढालपुर मैदान पहुंचते ही दशहरा उत्सव शुरू हो जाएगा। यह सात दिनों तक चलेगा।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER