TIO नई दिल्ली

दिल्ली और आसपास के इलाकों में एयर क्वालिटी खराब स्तर पर है। यहां गुरुवार को ज्यादातर इलाकों में स्मॉग छाया रहा।
दिल्ली में दिवाली के बाद एयर क्वालिटी में तेजी से गिरावट आई है। दिल्ली की हवा की गुणवत्ता गुरुवार को भी ‘बेहद खराब’ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की वेबसाइट के अनुसार, सुबह 6 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 353 दर्ज किया गया। कई इलाके ‘रेड जोन’ में हैं।
अक्षरधाम मंदिर के पास सड़कों पर विजिबिलिटी कम थी। यहां ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय स्मॉग छाया रहा। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में AQI 300 से 400 के बीच रहा। यानी हवा की क्वालिटी ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ स्तर पर है।
सबसे खराब स्थिति आनंद विहार में थी, जहां सुबह 5:30 बजे AQI 511 तक पहुंच गया। हेल्थ एक्सपर्ट ने सलाह दी है कि जब तक AQI मीडियम लेवल पर न आए, दिल्ली-एनसीआर में बाहर की गतिविधियां सीमित रखें। आठ महानगरों में दिल्ली का AQI सबसे खराब रहा।







