TIO नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ

हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश जारी है। पिछले 9 दिनों में बारिश, बादल फटने और लैंडस्लाइड से 46 लोगों की मौत हुई हैं। राज्य की 208 सड़कें बंद हैं। सिरमौर और कांगड़ा में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

उत्तर प्रदेश के इटावा में भारी बारिश के कारण रेलवे अंडरपास में पानी भर गया। इसमें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के स्टाफ और छात्राओं से भरी बस 6 फीट गहरे पानी में फंस गई। बस में सवार 24 से अधिक लोगों को एक घंटे बाद बचाया गया।

इधर, सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश जारी है। इससे सुदूर युकसोम कस्बे में लकड़ी के दो पुल टूट गए हैं। कई इलाकों से संपर्क टूट गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज मध्य प्रदेश और राजस्थान के पूर्वी इलाके में तेज बारिश होगी। दोनों राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत 22 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
कुरुक्षेत्र में मारकंडा ड्रेन ओवरफ्लो, गांव में पानी घुसा
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मारकंडा ड्रेन ओवरफ्लो हो गई है। जिससे पानी कठवा गांव ने घुस गया। इलाके की सड़कें और खेत की फसलें डूब गई हैं।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER