TIO, मथुरा।

वृंदावन के जग प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर में मंगलवार शाह बडा हादसा हो गया है। मंदिर में बनने वाले फूल बंगले का जाल रस्सी से कटकर जमीन पर जा गिरा। जाल गिरने के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मंच गया। राहत की बात यह रही की किसी को कोई चोट नहीं आई।

बताया जा है कि बिहारी जी मंदिर में ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने के लिए फूल बंगले सजाए जा रहे हैं। मंगलवार को भी मंदिर में फूल बंगला सजाया गया था। शाम को अचानक फूल बंगले का जाल लटक गया। इससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।

मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को मंदिर से बाहर निकालकर जाल को सही किया। जानकारी के अनुसार फूल बंगले के जाल को रस्सियों से बांधा जाता है। आशंका है कि बंदरों द्वारा रस्सी काटे जाने के कारण फूल बंगले का जाल लटक गया। हालांकि इसमें किसी श्रद्धालु को कोई चोट नहीं आई।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER