TIO भोपाल

भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक शुरू हो गई है। इसमें 3 बड़े प्रस्ताव रखे जाएंगे। जिनमें 2 जगह के नाम बदलने और 25 करोड़ रुपए से 6 विसर्जन कुंड बनाने के प्रस्ताव शामिल हैं। पानी और सड़क जैसे मुद्दे पर विपक्ष का ‘शहर सरकार’ को घेरने का प्लान है। सुलभ शौचालय का शुल्क बढ़ाने को लेकर भी उनकी नाराजगी सामने आ सकती है।

नाम बदलने के दोनों प्रस्ताव एमआईसी से पास हो चुके हैं। पुराने शहर स्थित ओल्ड अशोका गार्डन का नाम बदलकर ‘राम बाग’ और विवेकानंद पार्क के पास चौराहे का नाम ‘विवेकानंद चौक’ किया जाएगा।

नाम बदलने को लेकर पार्षद ने दिए थे प्रस्ताव

वार्ड-69 के पार्षद सूर्यकांत गुप्ता ने ओल्ड अशोका गार्डन का नाम बदले जाने का प्रस्ताव दिया है। 26 मई-24 को पुराना अशोका गार्डन सुधार समिति ने साधारण सभा के बाद ओल्ड अशोका गार्डन का नाम राम बाग करने का प्रस्ताव दिया था।
80 फीट रोड स्थित विवेकानंद पार्क, अशोका गार्डन के पास चौराहे का नाम विवेकानंद चौक करने का प्रस्ताव आएगा। यह प्रस्ताव भी पार्षद गुप्ता ने दिया था। चौराहे की पहचान के लिए रहवासी नवीन नामकरण की मांग कर रहे थे।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER